Maiya Samman Yojana: मंईयां योजना के लिए लगा रही हैं ब्लॉक का चक्कर तो कर लें सिर्फ ये काम, खाते में खटाखट आएंगे पैसे

Maiya Samman Yojana: झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का लाभ लेने के लिए अभी भी बड़ी संख्या में महिला लाभुक परेशान हैं. वे ब्लॉक का चक्कर लगा रही हैं. इसके बाद भी उन्हें योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है. गढ़वा जिले के खरौंधी के बीडीओ ने बताया कि लाभ लेने के लिए बैंक खाता का आधार से लिंक होना अनिवार्य है.

Maiya Samman Yojana: खरौंधी (गढ़वा)-झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के लिए रोजाना दर्जनों महिलाएं ब्लॉक का चक्कर लगा रही हैं. महिलाएं पदाधिकारियों से मुलाकात भी कर रही हैं लेकिन मंईयां योजना के लाभ से वे अभी भी वंचित हैं. सोमवार को मंईयां सम्मान योजना के लिए गढ़वा जिले की खरौंधी पंचायत से शिल्पा देवी, विमला देवी, इंद्रा देवी, अंजिला देवी, सुंडी पंचायत से शारदा देवी, सुषमा देवी, चिंता देवी, सोमरी देवी, अनीता देवी, कूपा पंचायत से रीना देवी, तेतरी देवी, पुष्पा देवी, अनीता देवी, चंदा देवी, चंदनी पंचायत से सुकरी देवी, हेमंती देवी, कलावती देवी प्रखंड कार्यालय पहुंचीं. उन्होंने योजना का लाभ नहीं मिलने की शिकायत की.

प्रखंड कार्यालय का करेंगी घेराव


महिला लाभुकों ने बताया कि चार से पांच बार वे प्रखंड कार्यालय पर आ चुकी हैं, लेकिन आज तक उन्हें मंईयां सम्मान योजना का लाभ नहीं मिल सका है. कार्यालय में कोई बताने वाला नहीं है, जबकि इस योजना लिए पंचायत में आयोजित आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में आवेदन देकर उन्होंने रजिस्ट्रेशन करवाया था. इसके बावजूद इस योजना का लाभ उन्हें नहीं मिल सका है. महिलाओं ने चेतावनी दी है कि योजना का लाभ जल्द नहीं मिला तो वे प्रखंड कार्यालय का घेराव करेंगी.

मंईयां योजना का लाभ नहीं मिलने पर करेंगे आंदोलन


भाजपा नेता सह प्रमुख प्रतिनिधि राजेश कुमार रजक ने कहा कि प्रतिदिन प्रखंड कार्यालय में बड़ी संख्या में महिलाएं मंईयां सम्मान योजना के लिए आ रही हैं, लेकिन उन्हें लाभ दिलाने में कोई रुचि नहीं ले रहा है. गढ़वा उपायुक्त से उन्होंने मांग की है कि इन लाभुकों के आवेदनों की जांच कर इन्हें लाभ दिलवाया जाए. अगर जल्द लाभुकों को मंईयां सम्मान योजना का लाभ नहीं दिलवाया गया तो बाध्य होकर वे आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे.

आधार से लिंक होना चाहिए बैंक खाता-बीडीओ


बीडीओ रवींद्र कुमार ने बताया कि मंईयां सम्मान योजना के लिए लाभुकों का खाता आधार से लिंक होना अनिवार्य है. जिनका खाता से आधार लिंक है, उन्हें मंईयां सम्मान योजना का लाभ मिल रहा है. इसलिए लाभुक पहले खाता को आधार से लिंक कराएं, उन्हें योजना के पैसे मिलने लगेंगे.

पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: F1 Visa Cancelled: हमास का समर्थन किया तो नहीं पढ़ पाएंगे अमेरिका में, ट्रंप की कड़ी कार्रवाई

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

संबंधित खबरें >

नगर निकाय चुनाव में नहीं चला विधानसभा का गणितगढ़वा नगर परिषद चुनाव में भाजपा, झामुमो, कांग्रेस व राजद को उम्मीद से कम मिले मत- अध्यक्ष पद पर निर्दलीय प्रत्याशी की जीत ने चौंकाया- पिछले मत प्रतिशत को बरकरार नहीं रख सके बड़े दलपीयूष तिवारी, गढ़वागढ़वा नगर परिषद चुनाव संपन्न होने के बाद प्रत्याशियों को मिले मतों और उनके जीत-हार के समीकरणों की चर्चा शहर के नुक्कड़ों और चौक-चौराहों पर तेज हो गयी है. बिना किसी दल और बड़े नेताओं के समर्थन के दौलत सोनी की अध्यक्ष पद पर जीत ने सभी को चौंका दिया है. इस चुनाव में झामुमो, कांग्रेस, राजद और भाजपा जैसे बड़े दलों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी थी. लेकिन परिणामों ने इन दलों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है. करीब 15 महीने पहले हुए विधानसभा चुनाव में इन दलों को जो मत मिले थे, उन्हें वे अपने समर्थित प्रत्याशियों के माध्यम से बरकरार नहीं रख सके. सबसे खराब स्थिति भाजपा की रही है. विधानसभा चुनाव 2024 में भाजपा शहर के 33 बूथों में से 30 बूथों पर पहले स्थान पर रही थी. शहरी क्षेत्र से पार्टी को 15 हजार से अधिक मत प्राप्त हुए थे. इसके विपरीत नगर निकाय चुनाव में भाजपा के अध्यक्ष पद की प्रत्याशी कंचन जायसवाल को मात्र 2582 मत मिले. यदि भाजपा के बागी प्रत्याशी अलखनाथ पांडेय को मिले 2701 मत भी जोड़ दिये जाएं, तो कुल आंकड़ा लगभग 5300 तक ही पहुंचता है. यह संख्या विधानसभा चुनाव में मिले मतों की तुलना में काफी कम है.पिछले निकाय चुनाव के मत भी नहीं बचा सकी भाजपावर्ष 2018 के नगर निकाय चुनाव में अलखनाथ पांडेय की पत्नी मीरा पांडेय ने भाजपा के टिकट पर उपाध्यक्ष पद का चुनाव लड़ा था. उन्हें 6899 मत मिले थे. वहीं निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में उपाध्यक्ष पद पर चुनाव लड़ने वाले विनोद जायसवाल (2026 में भाजपा समर्थित प्रत्याशी कंचन जायसवाल के पति) को 3810 मत प्राप्त हुए थे. वर्तमान चुनाव में ये दोनों ही परिवार अपने पुराने प्रदर्शन को दोहरा नहीं सके. न तो विधानसभा चुनाव में मिले मतों को बरकरार रख पाये और न ही पिछले निकाय चुनाव के आंकड़े तक पहुंच सके.झामुमो और कांग्रेस का गठजोड़ भी नहीं दिला सका जीतगढ़वा नगर परिषद चुनाव में झामुमो ने संतोष केसरी को अपना समर्थित प्रत्याशी बनाया था. कांग्रेस ने भी उन्हें समर्थन दिया. दो बड़े दलों के समर्थन के बावजूद संतोष केसरी को मात्र 3790 मत प्राप्त हुए. वर्ष 2018 के निकाय चुनाव में महिला आरक्षित सीट होने के कारण संतोष केसरी की पत्नी पिंकी केसरी अध्यक्ष पद की प्रत्याशी थीं. तब उन्हें 6411 मत मिले थे और वे भाजपा प्रत्याशी थीं. उसी चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी कमर सफदर को केवल 420 मत प्राप्त हुए थे. दोनों दलों को उम्मीद थी कि संयुक्त रूप से वे करीब सात हजार मत प्राप्त कर संतोष केसरी को जीत दिला देंगे. लेकिन यह रणनीति सफल नहीं हो सकी.54 मतों से हारने वाली अनिता दत्ता को इस बार केवल 215 मतवर्ष 2018 के नगर परिषद चुनाव में झामुमो की प्रत्याशी अनिता दत्ता को 6357 मत मिले थे. वे मात्र 54 मतों के अंतर से पिंकी केसरी से हार गयी थीं. इस बार अनिता दत्ता को किसी दल का समर्थन नहीं मिला और वे निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में मैदान में उतरीं. लेकिन उन्हें केवल 215 मतों से ही संतोष करना पड़ा.राजद भी पिछला प्रदर्शन दोहराने में विफलनगर परिषद चुनाव 2026 में राजद ने विकास माली को समर्थन दिया. विकास माली को 1222 मत प्राप्त हुए. जबकि वर्ष 2018 के चुनाव में राजद समर्थित प्रत्याशी मनिका नारायण को 5117 मत मिले थे. वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए राजद प्रत्याशी मो शमीम को 2018 में 3728 मत प्राप्त हुए थे. कुल मिलाकर नगर परिषद चुनाव के नतीजों ने यह स्पष्ट कर दिया है कि इस बार मतदाताओं ने दलों की बजाय प्रत्याशियों को प्राथमिकता दी. बड़े दलों की रणनीति और पुराने मत प्रतिशत इस चुनाव में कारगर साबित नहीं हुए.

जमीन विवाद में हुई थी विक्रेता की हत्या, तीन शूटर गिरफ्तार

नाबालिग से दुष्कर्म के बाद हत्या मामले में एक सप्ताह बाद भी पुलिस के हाथ खाली

फर्जी दस्तावेज पर बनवाये गये प्रमाण पत्र रद्द

यह भी पढ़ें >