बलियारी में श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का समापन

बलियारी में श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का समापन

कांडी. प्रखंड के बलियारी ग्राम पंचायत में पिछले कई दिनों से चल रहा आध्यात्मिक अनुष्ठान ””””श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ”””” का गुरुवार को पूर्णाहुति के साथ समापन हो गया. इस अवसर पर बलियारी सहित आसपास के दर्जनों गांवों से हजारों श्रद्धालु यज्ञशाला में पहुंचे और आहुति डालकर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की. महायज्ञ की चर्चा पूरे क्षेत्र में इसलिए रही क्योंकि श्रद्धालुओं ने भक्ति की अनूठी मिसाल पेश की. यज्ञ के दौरान बलियारी के विकास कुमार दुबे (छोटू दुबे) ने लगातार 24 घंटे और ग्राम पंजरी की बेवी देवी ने 12 घंटे तक बिना रुके अखंड परिक्रमा का कठिन संकल्प पूरा किया. 18 अप्रैल को भव्य कलश यात्रा के साथ शुरू हुए इस छह दिवसीय अनुष्ठान में देश के विभिन्न हिस्सों से आए विद्वानों और मनीषियों के प्रवचन श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर गये. महायज्ञ की सफलता के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया. आयोजन समिति ने सभी स्थानीय निवासियों और प्रशासन का आभार व्यक्त किया और ग्रामीणों के सहयोग से कार्यक्रम का समापन अत्यंत भव्य तरीके से हुआ.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >