मरहटिया आश्रम में 17 को लोलार्क षष्ठी, 18 सितंबर को अघोरेश्वर जयंती

श्री सर्वेश्वरी समूह के मरहटिया आश्रम में 17 सितंबर को बाबा कीनाराम की लोलार्क षष्ठी और 18 सितंबर को परम पूज्य अघोरेश्वर की जयंती मनाई जाएगी. इस खास मौके पर दो दिनों तक विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा.

गढ़वाः श्री सर्वेश्वरी समूह के महावराह पीठ, मरहटिया आश्रम में 17 सितंबर को बाबा कीनाराम की लोलार्क षष्ठी और 18 सितंबर को परम पूज्य अघोरेश्वर की जयंती मनाई जाएगी. इस मौके पर दो दिनों तक पूजा-अर्चना, आरती, पाठ, पारिवारिक गोष्ठी, प्रसाद वितरण और भजन सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. श्री सर्वेश्वरी समूह, मरहटिया शाखा के उपाध्यक्ष रविंद्रनाथ द्विवेदी ने श्रद्धालुओं से सपरिवार कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है.

17 सितंबर को पूजा-अर्चना से लेकर भजन तक होंगे कार्यक्रम

तय कार्यक्रम के अनुसार 17 सितंबर को सुबह छह बजे से आश्रम परिसर की सफाई शुरू होगी. इसके बाद सुबह 7.30 से 10 बजे तक पूजा और आरती होगी. सुबह 10 से 10.30 बजे तक सफल योनि पाठ, 10.30 से 11 बजे तक सूक्ष्म प्रसाद और 11 से दोपहर एक बजे तक रामकीना पुस्तक पाठ होगा. दोपहर एक से तीन बजे तक प्रसाद वितरण किया जाएगा. शाम की आरती के बाद भजन का आयोजन होगा.

ये भी पढ़ें- लाह उत्पादन का हब बनेगा सिमडेगा, किसानों को मिलेगा बेहतर दाम और बाजार

18 सितंबर को होगी अघोरेश्वर जयंती

18 सितंबर को भी सुबह छह से 7.30 बजे तक सफाई के बाद सुबह 7.30 से 10 बजे तक पूजा और आरती होगी. इसके बाद 10 से 10.30 बजे तक सफल योनि पाठ और 10.30 से 11 बजे तक सूक्ष्म प्रसाद का कार्यक्रम होगा. सुबह 11 से दोपहर एक बजे तक पारिवारिक गोष्ठी और दोपहर एक से तीन बजे तक प्रसाद वितरण किया जायेगा. शाम की आरती के बाद भजन के साथ कार्यक्रम का समापन होगा.

19 सितंबर को सदर अस्पताल में रक्तदान

कार्यक्रम के तहत 19 सितंबर को श्री सर्वेश्वरी समूह के सदस्य गढ़वा सदर अस्पताल में रक्तदान करेंगे. वहीं, 21 सितंबर को श्री सर्वेश्वरी समूह का स्थापना दिवस मनाया जाएगा. स्थापना दिवस को लेकर कार्यक्रम की कार्ययोजना तैयार की जा रही है. विस्तृत कार्यक्रम की जानकारी बाद में दी जाएगी.

ये भी पढ़ें- घर लौट रही 62 साल की महिला के सामने आया हाथी, कुचलकर ले ली जान

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Avinash Singh

अविनाश कुमार सिंह प्रभात खबर के गढ़वा ब्यूरो चीफ हैं. वह आंचलिक से लेकर राज्य मुख्यालय तक 27 वर्ष से अधिक की पत्रकारिता का अनुभव रखते हैं. राजनीतिक विश्लेषण, क्राइम रिपोर्टिंग, हाई-प्रोफाइल इंटरव्यू और खोजी पत्रकारिता.में इन्हें महारत हासिल है. अविनाश कुमार सिंह झारखंड की पत्रकारिता और 'प्रभात खबर' के विश्वसनीय चेहरा हैं, जिन्होंने खबरों की गुणवत्ता को हमेशा प्राथमिकता दी है. लगभग तीन दशकों (27 वर्ष) के अपने लंबे सफर में उन्होंने पलामू ब्यूरो प्रमुख के रूप में 10 साल से अधिक समय तक नेतृत्व किया. इसके बाद प्रदेश मुख्यालय (रांची) में काम करते हुए, विशेषकर वर्ष 2024 के चुनावों के दौरान, उनके सटीक चुनावी विश्लेषण और राजनीतिक रिपोर्टिंग ने काफी प्रभाव छोड़ा.उनकी लेखनी का दायरा बेहद व्यापक है—संवेदनशील क्राइम रिपोर्टिंग से लेकर प्रमुख राजनीतिक हस्तियों के इंटरव्यू तक, उनकी हर खबर चर्चा में रही है. पत्रकारिता के माध्यम से कई बड़े मामलों का उद्भेदन करना उनकी विशेष पहचान है.झारखंड राज्य गठन के बाद अविनाश ने पलामू में काम करते हुये राजनीतिक से जुड़ी कई ऐसी खबर को ब्रेक किया ,जिसका असर राज्य की राजनीतिक पड़ा .प्रयोगधर्मी पत्रकार के रूप में भी इनकी पहचान है .संस्थान के प्रति समर्पण के लिए उन्हें 'बेस्ट एम्प्लोयी' जैसे पुरस्कारों से भी नवाजा जा चुका है. प्रभात खबर के संघर्ष से लेकर इसके विकास और उत्थान के सफर में अविनाश एक सक्रिय सहभागी और सहयात्री रहे हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >