गढ़वा : रमकंडा में स्वतंत्रता सेनानी फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल, कुधरूम कसमार ने धावा को हराकर जीता खिताब

रमकंडा में आयोजित रामचंद्र सिंह फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल में कुधरूम ने धावा को 2-0 से हराकर खिताब अपने नाम किया. मुख्य अतिथि डीएसपी ने विजेताओं को पुरस्कृत किया.

मुकेश तिवारी की रिपोर्ट रमकंडा (गढ़वा) . रमकंडा प्रखंड के कसमार मध्य विद्यालय परिसर में चल रहे स्वतंत्रता सेनानी स्व रामचंद्र सिंह फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला बुधवार की शाम खेला गया. फाइनल में धावा और कुधरुम कसमार की टीम आमने-सामने थी. रोमांचक मुकाबले में कुधरुम कसमार ने धावा की टीम को 2-0 से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया. विजेता टीम को 11 हजार रुपये नकद और बड़ा कप, जबकि उपविजेता टीम को आठ हजार रुपये नकद और छोटा कप देकर सम्मानित किया गया.

DSP ने किक मारकर किया फाइनल का शुभारंभ

फाइनल मैच से पहले मुख्य अतिथि रंका डीएसपी रोहित रंजन सिंह, रमकंडा थाना प्रभारी मुकेश यादव, झामुमो केंद्रीय समिति सदस्य राजकिशोर यादव, जिला परिषद उपाध्यक्ष सत्यनारायण यादव, प्रमुख पति नंदलाल राम, उप प्रमुख पति निरंजन यादव, मुखिया श्रवण प्रसाद, बिनोद प्रसाद समेत अन्य अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया. इसके बाद फुटबॉल को किक मारकर फाइनल मैच का शुभारंभ किया गया.

खेल से युवाओं में बढ़ती है अनुशासन की भावना

रंका डीएसपी रोहित रंजन सिंह ने कहा कि खेल युवाओं को अनुशासन, एकता और सकारात्मक सोच से जोड़ता है. ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह के आयोजन से खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने का बेहतर अवसर मिलता है. उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया.

झामुमो केंद्रीय समिति सदस्य राजकिशोर यादव ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है. जरूरत है कि खिलाड़ियों को बेहतर मंच और सुविधाएं उपलब्ध करायी जायें. ऐसे टूर्नामेंट से युवाओं में खेल के प्रति रुचि बढ़ती है.

थाना प्रभारी मुकेश यादव ने कहा कि खेल युवाओं को स्वस्थ रखने के साथ उन्हें गलत गतिविधियों से दूर रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. उन्होंने खिलाड़ियों को अनुशासन के साथ आगे बढ़ने की शुभकामना दी.

कार्यक्रम में बीडीसी अमित रोशन हस्सा, समाजसेवी रोजिद मंसूरी, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष संजय यादव, राजद युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष मुनेश्वर सिंह, दिनेश सिंह, अजय सिंह समेत बड़ी संख्या में खेलप्रेमी और ग्रामीण मौजूद थे.

पुरुस्कार देते अतिथि | Prabhat Khabar Network

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >