कांडी थाना प्रभारी व एसआइ को कोर्ट में हाजिर होने का आदेश

कांडी थाना प्रभारी व एसआइ को कोर्ट में हाजिर होने का आदेश

गढ़वा. कांडी थाना क्षेत्र में एक महिला ने गढ़वा न्यायालय में खुद के साथ हुए दुष्कर्म को लेकर परिवाद दायर किया था. इस मामले में न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी वीणा कुमारी की अदालत ने कांडी थाना प्रभारी गुलशन कुमार एवं अवर निरीक्षक शंभु कुमार राय को न्यायालय में हाजिर होने का आदेश जारी किया गया है. उल्लेखनीय है कि उक्त विवाहिता ने अपने साथ हुए दुष्कर्म को लेकर 28 अक्तूबर को थाना प्रभारी गुलशन कुमार और थाने के अवर निरीक्षक शंभु कुमार राय के विरूद्ध परिवाद दायर किया था. इसी मामले में उन्हें अदालत में हाजिर होने का आदेश जारी किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >