जिले के 29 केंद्रों पर होगी जेपीएससी की परीक्षा, 7622 परीक्षार्थी होंगे शामिल

उपायुक्त ने परीक्षा के सफल संचालन को लेकर की बैठक

उपायुक्त ने परीक्षा के सफल संचालन को लेकर की बैठक प्रतिनिधि, गढ़वा उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी दिनेश यादव की अध्यक्षता में शुक्रवार को झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा के आयोजन को लेकर बैठक हुई. समाहरणालय के सभागार में आयोजित इस बैठक में उपायुक्त यादव ने कहा कि यह बेहद महत्वपूर्ण परीक्षा है, इसके माध्यम से भविष्य के अधिकारी का चुनाव किया जाता है. ऐसे में हम सभी की यह नैतिक जिम्मेदारी है कि परीक्षा कदाचार मुक्त हो ताकि हमारे राज्य को योग्य व कर्मठ ऑफिसर्स मिल सके. उन्होंने सभी संबंधितों से झारखंड लोक सेवा आयोग के सभी नियमों का अक्षरश: पालन सुनिश्चित करने की बात कही. उपायुक्त ने सभी पर्यवेक्षक सह स्टेटिक दंडाधिकारी को निर्देश दिया कि वे परीक्षा तिथि को निर्धारित समय पर परीक्षा केंद्र पर पहुंचकर परीक्षा को कदाचार मुक्त और सुगमता पूर्वक संचालित कराने के लिए सभी तरह की कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे. परीक्षा के नोडल पदाधिकारी ने बताया कि 19 अप्रैल को आयोजित होनेवाली झारखंड संयुक्त सेवा प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा को लेकर जिले में 29 केंद्र बनाये गये हैं. इसमें कुल 7622 अभ्यर्थी शामिल होंगे. परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जायेगी. पहली पाली 10 से 12 बजे तक वहीं दूसरी पाली की परीक्षा में तीन बजे से लेकर बजे तक आयोजित की जायेगी. परीक्षा को कदाचार मुक्त कराया जा सके इसके लिए सभी केंद्रों पर वीडियोग्राफी की भी व्यवस्था की गयी है. इस अवसर पर परीक्षा के नोडल पदाधिकारी रविश राज सिंह ने परीक्षा के आयोजन से जुड़े विभिन्न दंडाधिकारी, नोडल पदाधिकारी, स्टेटिक दंडाधिकारी को उनके कार्यों से विस्तार पूर्वक अवगत कराया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >