Jharkhand Election 2024: गढ़वा में महिलाओं ने वोटिंग में मारी बाजी, बढ़-चढ़कर लिया लोकतंत्र के महापर्व में हिस्सा

Jharkhand Election 2024: रमकंडा में महिला वोटरों ने गजब का उत्साह दिखाया. वोट करने में उन्होंने पुरुषों को पीछे छोड़ दिया. कई मतदाता तो समय से पहले ही वोटिंग करने पहुंच गए थे. सुबह सात बजे से ही मतदान केंद्रों पर लंबी लाइन लग गयी थी.

Jharkhand Election 2024: मुकेश तिवारी,गढ़वा (रमकंडा)- गढ़वा के रमकंडा में वोटरों ने लोकतंत्र के महापर्व में गजब का उत्साह दिखाया. प्रखंड के 36 मतदान केंद्रों पर मतदाताओं ने जमकर वोटिंग की. शाम पांच बजे तक कुल 63.63 फीसदी वोटिंग दर्ज की गई. सुबह सात बजे से ही बूथों पर मतदाता जुटने लगे थे. देखते ही देखते वोटरों की लंबी कतार लग गई. यहां मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ.

महिलाओं ने वोटिंग में मारी बाजी

रमकंडा में महिला वोटरों ने गजब का उत्साह दिखाया. वोट करने में उन्होंने पुरुषों को भी पीछे छोड़ दिया. कई मतदाता तो समय से पहले ही वोटिंग करने पहुंच गए थे. सुबह सात बजे से ही मतदान केंद्रों पर लंबी लाइन लग गयी थी. वहीं मतदान केंद्रों पर दिव्यांग मतदाताओं ने भी वोटिंग की. उनके लिए व्हील चेयर की व्यवस्था की गई थी.

22920 वोटरों ने किया मतदान, इसमें 11933 महिला वोटर शामिल

रिपोर्ट के मुताबिक, इस बार रमकंडा प्रखंड के 36018 वोटरों में से 22920 वोटरों ने मतदान किया है. इसमें पुरुषों की अपेक्षा महिला वोटरों की संख्या अधिक है. जहां 10987 पुरुष मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है. वहीं, 11933 महिलाओं ने वोट डाले.

अतिसंवेदनशील मतदान केंद्र पर भी महिलाओं की लगी लंबी कतार

रमकंडा प्रखंड के अतिसंवेदनशील मतदान केंद्र पर भी महिलाओं ने खासा उत्साह दिखाया. चेटे मतदान केंद्र पर पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं की लंबी कतार देखी गई. वहीं पहली बार मतदान करने वालों में भी खासा उत्साह नजर आया. कतार में खड़े होकर वो अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए.

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

पोलिंग बूथों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम थे. पुलिस के जवान पूरी तरह मुस्तैद रहे. फ्लाइंग स्क्वायड में शामिल रमकंडा सीओ अनिल रविदास, बीडीओ संजय कोनगड़ी, थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह कुंतीया मतदान केंद्रों का निरीक्षण करते रहे. रमकंडा प्रखंड मुख्यालय के मतदान केंद्र संख्या 435, 436, 437, 438 में वोटरों की भीड़ सुबह से ही जुटती रही.

Also Read: Jharkhand Election 2024: बरकट्ठा में 107 साल के बुजुर्ग ने किया मतदान, युवा वोटरों ने भी दिखाया जोश

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >