विद्यालय के क्षतिग्रस्त कमरों में ताला लगाने का निर्देश

खुटहरिया के उत्क्रमित मध्य विद्यालय का बीडीओ ने किया निरीक्षण

खुटहरिया के उत्क्रमित मध्य विद्यालय का बीडीओ ने किया निरीक्षण प्रतिनिधि, कांडी प्रखंड के खुटहरिया गांव स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय का प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) राकेश सहाय ने शुक्रवार को निरीक्षण किया. विद्यालय भवन की स्थिति खराब होने की शिकायत मिली थी, जो जांच में सही पायी गयी. बीडीओ ने बताया कि विद्यालय के दो कमरे पूरी तरह क्षतिग्रस्त हैं, वहीं छात्राओं के लिए निर्मित शौचालय भी जर्जर अवस्था में है. उन्होंने प्रभारी प्रधानाध्यापक को निर्देश दिया कि क्षतिग्रस्त कमरों में ताला लगाकर छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाये. बीडीओ ने कहा कि इस मामले की जानकारी पहले ही जिला शिक्षा पदाधिकारी को दी जा चुकी है तथा उपायुक्त को पत्र लिखकर वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करने का अनुरोध किया जायेगा. निरीक्षण के दौरान बीडीओ ने बच्चों से वार्तालाप कर पढ़ाई-लिखाई की वास्तविक स्थिति जानी. उल्लेखनीय है कि विद्यालय में कक्षा आठ तक पढ़ाई होती है और तीन शिक्षक पदस्थापित हैं, जो निरीक्षण के समय उपस्थित भी थे. मध्यान्ह भोजन योजना भी संचालित हो रही थी. बीडीओ सहाय ने शिक्षकों को कड़े निर्देश दिए कि बच्चों को हिंदी व्याकरण, विज्ञान, अंग्रेजी और गणित पर विशेष ध्यान दिया जाए. साथ ही छात्रों को धारा प्रवाह पठन का अभ्यास कराने को कहा, ताकि वे स्वयं पढ़कर समझने की क्षमता विकसित कर सकें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >