पंचायत प्रतिनिधियों के लंबित मानदेय भुगतान का निर्देश

जिला परिषद सदस्य रंजनी शर्मा की पहल पर उपायुक्त की त्वरित कार्रवाई

जिला परिषद सदस्य रंजनी शर्मा की पहल पर उपायुक्त की त्वरित कार्रवाई प्रतिनिधि, भवनाथपुर भवनाथपुर की जिला परिषद सदस्य रंजनी कुमारी उर्फ रंजनी शर्मा की पहल पर उपायुक्त दिनेश यादव ने जिले के पंचायत प्रतिनिधियों का लंबित मानदेय भुगतान सुनिश्चित करने के लिए त्वरित कार्रवाई की है. जिप सदस्य रंजनी शर्मा ने उपायुक्त को पत्र लिखकर आग्रह किया था कि वार्ड सदस्य, उपमुखिया, पंचायत समिति सदस्य, मुखिया और जिला परिषद सदस्यों का मानदेय महीनों से लंबित है. आगामी दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ जैसे बड़े त्योहारों को देखते हुए इसका शीघ्र भुगतान आवश्यक है, ताकि प्रतिनिधि भी त्योहार धूमधाम से मना सकें. उन्होंने यह भी बताया कि कुछ वार्ड सदस्यों को पे-आईडी और बैंक पासबुक से संबंधित तकनीकी समस्याओं के कारण मानदेय नहीं मिल पाया है. मांग को गंभीरता से लेते हुए उपायुक्त दिनेश यादव ने जिला पंचायती राज पदाधिकारी को निर्देश दिया है कि पंचायत प्रतिनिधियों का लंबित मानदेय अविलंब भुगतान किया जाये. इस निर्णय से जिले के पंचायत प्रतिनिधियों में खुशी की लहर है. प्रतिनिधियों का कहना है कि बकाया भुगतान मिलने से उनका मनोबल बढ़ेगा और वे अपने दायित्वों का निर्वहन और अधिक सक्रियता से कर पायेंगे. जिला परिषद सदस्य रंजनी शर्मा ने उपायुक्त की इस पहल के लिए आभार जताते हुए कहा कि मानदेय का भुगतान प्रतिनिधियों को आर्थिक सहारा देगा और उनके कार्य के प्रति उत्साह तथा मनोबल को भी बढ़ायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >