रोजगार सृजन योजना के लाभुकों को नोटिस, बकाया चुकाने का निर्देश

एक सप्ताह के भीतर बकाया राशि जमा करने का निर्देश

एक सप्ताह के भीतर बकाया राशि जमा करने का निर्देश प्रतिनिधि, गढ़वा मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना के तहत ऋण लेने वाले बकायेदार लाभुकों को जिला कल्याण पदाधिकारी धीरज प्रकाश ने नोटिस जारी किया है. इसमें निर्देश दिया गया है कि सभी लाभुक एक सप्ताह के भीतर अपनी बकाया राशि जमा कर उसकी रसीद जिला कल्याण कार्यालय और संबंधित बैंक शाखा में प्रस्तुत करें. अधिकांश लाभुक किस्त चुकाने में रुचि नहीं ले रहे हैं, जिससे बैंक की दिलचस्पी भी कम हो रही है. विभाग ने चेतावनी दी है कि तीन से अधिक किस्त नहीं चुकाने वाले डिफॉल्टर लाभुकों पर विधिसम्मत कार्रवाई की जायेगी. उनके आधार नंबर और बैंक खातों को ब्लैकलिस्ट कर भविष्य में किसी भी बैंक/वित्तीय संस्था से ऋण लेने के लिए अयोग्य घोषित किया जायेगा. साथ ही गारंटरों को भी जिम्मेदार ठहराते हुए कहा गया है कि यदि लाभुक भुगतान नहीं करते तो रिकवरी उनकी संपत्ति या बैंक खातों से की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >