मोर्निंग वाक के दौरान चाकू मारकर किया घायल

मोर्निंग वाक के दौरान चाकू मारकर किया घायल

डंडई थाना क्षेत्र के जरही गांव में प्रातः काल भ्रमण के दौरान जरही निवासी धनंजय साहू ( 40 वर्ष) पर एक व्यक्ति ने धारदार चाकू से जानलेवा हमला कर दिया. हमले में धनंजय साहू बुरी तरह लहू लुहान हो गये. उन्हें गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था. वहां से चिकित्सकों ने गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उन्हें रेफर कर दिया है. परिजनों ने बताया कि धनंजय शुक्रवार को सुबह करीब 6:00 बजे जरही नदी पर बने पुल के पास घूम रहे थे. तभी गांव के ही बच्चा भुईंया ने उनपर चाकू से हमला कर दिया. उन्होंने बताया कि पूर्व में गांव के ही रामाधार ठाकुर से जमीनी विवाद चल रहा था. उसी के बहकावे में आकर गांव के ही बच्चा भुईंया ने धनंजय पर यह हमला किया है. परिजनों ने बताया कि घटना के बाद वे लोग काफी दहशत में हैं और न्याय और दोषियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर डंडई थाना में लिखित आवेदन दिया है.मामले में थाना प्रभारी जनार्दन राउत ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर हमलावार बच्चा भुईंया को पूछताछ के लिए थाना लाया गया है. जांच कर आगे की कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >