पौष्टिक आहार अपनी दिनचर्या में करें शामिल: डीसी

राष्ट्रीय पोषण माह की शुरुआत, पोषण रथ रवाना

राष्ट्रीय पोषण माह की शुरुआत, पोषण रथ रवाना

प्रतिनिधि, गढ़वा

समाहरणालय परिसर से शुक्रवार को उपायुक्त दिनेश कुमार यादव ने हरी झंडी दिखाकर पोषण रथ को रवाना किया. इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि राष्ट्रीय पोषण माह का उद्देश्य कुपोषण को दूर कर स्वस्थ परिवार, सशक्त समाज, समृद्ध भारत की परिकल्पना को साकार करना है. उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वे पौष्टिक आहार को अपनी दिनचर्या में शामिल करें और इस अभियान को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग दें. बताया गया कि यह पोषण रथ राष्ट्रीय पोषण माह 2025 के तहत 17 सितंबर से 16 अक्टूबर तक चलने वाले अभियान का प्रमुख हिस्सा है. यह विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण कर आमजन को जागरूक करेगा. मौके पर उप विकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा, जिला परिषद उपाध्यक्ष सत्यनारायण यादव, जिला पंचायती राज पदाधिकारी प्रमेश कुशवाहा, समाज कल्याण पदाधिकारी अल्पना सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे. वरिष्ठ अधिकारियों ने नागरिकों से पौष्टिक आहार अपनाने और विशेषकर बच्चों व महिलाओं के पोषण पर ध्यान देने का आग्रह किया. बताया गया कि इस रथ का मुख्य उद्देश्य आमजन, खासकर बच्चों और महिलाओं को पौष्टिक आहार के महत्व, संतुलित खानपान की आदतों तथा स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >