सभी युगों में नारी ने ही पृथ्वी को संकट से उबारा है

सभी युगों में नारी ने ही पृथ्वी को संकट से उबारा है

जिला मुख्यालय स्थित गायत्री शक्तिपीठ कल्याणपुर में शारदीय नवरात्रि के अवसर पर चल रहे श्रीराम कथा के पांचवें दिन सोमवार की शाम भगवान श्रीराम द्वारा ताड़ुका-सुबाहू वध और अहिल्या उद्धार की कथा सुनायी गयी. समाजसेवी डॉ अनिल साव ने देवमंच पर अखंड दीप जलाकर व पूजन कर श्रीराम कथा का उदघाटन किया. उन्होंने शारदीय नवरात्र के महत्व पर कहा कि सनातन संस्कृति में नारियों को पूजनीय माना गया है. नारी को शक्ति स्वरूपा कहा गया है. इसलिए कि किसी भी युग में पृथ्वी पर जब-जब संकट आया है, नारियों ने ही उससे उद्धार किया है. महिषासुर का वध महिला के रूप में आकर मां दुर्गा ने किया था. इसी तरह से काली, लक्ष्मी जैसी देवियों ने समाज को विपत्ति से छुटकारा दिलाने का काम किया. डॉ साव ने आध्यात्मिका के क्षेत्र में गायत्री परिवार द्वारा चलाये जा रहे कार्यक्रमों की प्रशंसा की. कार्यक्रम के दौरान शिव पूजन मेहता ने भजन के माध्यम से लोगों को भक्ति रस में भिंगोया. रंजीत विश्वकर्मा ने बैंजो पर, कृष्णा विश्वकर्मा ने ढोलक व नंदू ठाकुर ने झाल पर संगत की. उपेंद्र शर्मा और राजकुमार ने सह गायन किया. कार्यक्रम का संचालन अखिलेश कुशवाहा ने किया.

उपस्थित लोग : इस अवसर पर शोभा पाठक, प्रभुदयाल प्रजापति, अनिल विश्वकर्मा, वृंदा ठाकुर, ओम समिति के अध्यक्ष चंद्रमणि कुमार व वार्ड पार्षद अजीत शर्मा सहित काफी संख्या में महिला-पुरूष उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

जिले के आठ केंद्रों पर दो पाली में होगी परीक्षा

सर्जन डॉ निशांत ने जटिल सर्जरी कर मरीज को दिया जीवनदान

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी सम्मानित

ओबरा के प्रभारी मुखिया के खिलाफ लाया अविश्वास प्रस्तावप्रतिनिधि, गढ़वाबरडीहा थाना क्षेत्र के ओबरा गांव के उपमुखिया सह प्रभारी मुखिया के विरूद्ध अविश्वास प्रस्ताव लाया गया है. इसको लेकर गढ़वा उपायुक्त व पंचायत सचिव को आवेदन दिया गया है. आवेदन में पंचायत के 13 में से नौ वार्ड सदस्यों का हस्ताक्षर है. आवेदन में प्रभारी मुखिया पर कार्यकारिणी की बैठक नहीं करने, बिना कोई निर्णय के मनमाने तरीके से योजनाओं का संचालन करने, जलमीनार लगाने के कार्य में अनियमितता व भ्रष्टाचार को अपनाने व वार्ड सदस्यों के साथ दुर्व्यवहार करने आदि का आरोप लगाया गया है. वार्ड सदस्यों ने बताया कि पंचायत के 13 में से दो वार्ड सदस्यों की मौत हो गयी है. जबकि शेष 11 में से नौ वार्ड सदस्य इस अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष मे हैं. आवेदन में वार्ड सदस्य शोभा कुमारी, बसंत देवी, लिलावती देवी, मुखलाल राम, सरिता देवी, पुनम देवी, उर्मिला देवी, सरिता देवी, तहरीमा वीबी का नाम शामिल है.

यह भी पढ़ें >