अवैध रूप से भंडारित 100 हाइवा बालू जब्त

अवैध रूप से भंडारित 100 हाइवा बालू जब्त

श्री बंशीधर नगर. अनुमंडल पदाधिकारी ने मंगलवार को धुरकी थाना क्षेत्र अंतर्गत अंबाखोरेया पंचायत के परासपानी कला इलाके में अवैध बालू कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की. इस दौरान अलग-अलग स्थानों पर अवैध रूप से भंडारित लगभग 100 हाइवा बालू को जब्त किया गया. प्रशासन को गुप्त सूचना मिली थी कि क्षेत्र में बालू की कालाबाजारी के उद्देश्य से बड़े पैमाने पर अवैध भंडारण किया गया. इसके बाद अनुमंडल प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की और अवैध रूप से संग्रहित बालू को जब्त किया. जब्त बालू के संबंध में आगे की कार्रवाई के लिए जिला वन पदाधिकारी एवं जिला खनन पदाधिकारी को सूचित कर दिया गया है. मामले की जांच के बाद संबंधित दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जायेगी. छापेमारी के दौरान अंचलाधिकारी विमल सिंह, धुरकी थाना प्रभारी जनार्दन राउत सहित प्रशासन व पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी और कर्मी भी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >