बारिश में घर की दीवार क्षतिग्रस्त

नगरउंटारी प्रखंड के चितविश्राम पंचायत के गगरिया घाट टोला स्थित नरेश साह का मिट्टी का घर विगत रात्रि हुई बारिश में गिर गया

श्री बंशीधर नगर : नगरउंटारी प्रखंड के चितविश्राम पंचायत के गगरिया घाट टोला स्थित नरेश साह का मिट्टी का घर विगत रात्रि हुई बारिश में गिर गया. परिजनों ने बताया कि रविवार की रात बारिश होने से उनका घर की दीवार भी ध्वस्त हो चुकी है.

इस कारण घर में रखा खाने-पीने की सामग्री का नुकसान हुआ है. उक्त घर में 10 सदस्य रहते हैं. दीवार ध्वस्त होने खाने-पीने व रहने की समस्या उत्पन्न हो गयी है.

घर गिरने की जानकारी होने पर चितविश्राम पंचायत के मुखिया मुश्ताक अहमद शेख ने नरेश साह के घर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया तथा हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया.

Posted by : Pritish Sahay

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >