सप्तशती संगम की आवश्यकता पर डाला प्रकाश

सप्तशती संगम की आवश्यकता पर डाला प्रकाश

श्री बंशीधर नगर. सरस्वती विद्या मंदिर में शनिवार को जिला स्तरीय सप्तशती संगम कार्यालय का आयोजन हुआ. इस कार्यशाला में संकुल के सभी विद्यालय के कुल 49 दीदियां उपस्थित थी. संकुल प्रमुख व श्री बंशीधर नगर के प्रधानाचार्य रविकांत पाठक ने कार्यक्रम की प्रस्तावना प्रस्तुत करते हुए सप्तशती संगम की आवश्यकता पर प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि बालक का सर्वांगीण विकास माता के बिना संभव नहीं है. संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने पर नारियों को जगाने का कार्य किया जा रहा है. 5 अक्टूबर से 30 जनवरी तक यह कार्यक्रम का आयोजन प्रत्येक विद्यालय में किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >