ड्रॉप आउट बच्चों को स्कूल लाने में सहयोग करें : डीडीसी

उप विकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा की अध्यक्षता में गुरुवार को समाहरणालय के सभागार में शिक्षा विभाग से संबंधित बैठक हुई.

शिक्षा विभाग के तहत बैठक व कार्यशाला का आयोजन गढ़वा. उप विकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा की अध्यक्षता में गुरुवार को समाहरणालय के सभागार में शिक्षा विभाग से संबंधित बैठक हुई. इसमें सर्वप्रथम कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय और झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय में नामांकन के संबंध में सभी वार्डेन को कई निर्देश दिये गये. बैठक के दौरान सभी संबंधित कस्तूरबा गांधी विद्यालय के वार्डेन द्वारा शैक्षणिक सत्र 2025-26 में नामांकन के लिए प्रखंड स्तर से अनुमोदित नामांकन संबंधी विवरणी से अवगत कराया गया. शैक्षणिक सत्र 2025-26 में कक्षा छह में नामांकन के लिए प्राप्त प्रतिवेदन के अनुसार जिले के सभी कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय व झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय अंतर्गत 1200 रिक्तियों के विरुद्ध प्रखंड स्तर से अनुमोदित 918 आवेदन आये हैं. इसे देखते हुए उप विकास आयुक्त श्री मिश्रा द्वारा शेष 282 रिक्त सीटों की संख्या एक सप्ताह के अंदर पूर्ण करने का निर्देश दिया गया. इसके बाद बैठक कार्यशाला में बदल गयी. इसमें कोई न छूटे अबकी बार- शिक्षा है सबका अधिकार स्लोगन के साथ स्कूल रुआर 2025 उन्मुखीकरण विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया. इसमें जिले के सभी विद्यालयों से अनामांकित और ड्रॉप आउट बच्चों को विद्यालय वापस लाने और शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करने के लिए 21 अप्रैल से शुरू किये गये स्कूल रूआर 2025 अभियान को 10 मई तक चलाने की बात कही गयी. कार्यशाला में जिला शिक्षा पदाधिकारी कैशर रज़ा ने कार्यशाला के उद्देश्यों, लक्ष्यों के साथ-साथ छात्रों को दी जाने वाली प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति, सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के बारे में जानकारी दी. इस दौरान उन्होंने उपस्थित सभी लोगों से राज्य सरकार के द्वारा चलायी जा रही विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाओं से ड्रॉप ऑउट बच्चों एवं परिवार के सदस्यों को अवगत कराते हुए बच्चों का नामांकन उनके नजदीकी विद्यालयों में कराने का अनुरोध किया. इस दौरान बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने भी स्कूल से ड्राप ऑउट होने के विभिन्न कारणों पर प्रकाश डालते हुये इसपर अपने-अपने सुझाव भी दिये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

VIKASH NATH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >