जेएमएम की सरकार में स्वास्थ्य व्यवस्था चरमरायी : रितेश चौबे

जेएमएम की सरकार में स्वास्थ्य व्यवस्था चरमरायी : रितेश चौबे

गढ़वा. भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी रितेश चौबे ने बुधवार को कहा कि जेएमएम की सरकार में स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गयी है. 108 एंबुलेंस के कर्मचारी हड़ताल पर चले गये हैं, इससे राज्य में स्वास्थ्य व्यवस्था पर गहरा असर पड़ा है. तत्काल सेवा ठप हो चुकी है. उन्होंने कहा कि जेएमएम की सरकार जनविरोधी नीतियों को लागू करने में लगी हुई है. एंबुलेंस सेवा ठप होने से मरीजों को काफी परेशानी हो रही है. उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की मांग पर बात करनी जरूरत है. झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था खुद बीमार है, इसलिए मंत्री व मुख्यमंत्री अपने लोगों का इलाज दूसरे राज्यों में करा रहे हैं. उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी सिर्फ बयानबाजी करते हैं काम नहीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >