गढ़वा में भव्य हास्य-व्यंग्य कवि सम्मेलन आज

गढ़वा में भव्य हास्य-व्यंग्य कवि सम्मेलन आज

गढ़वा. होली के अवसर पर सृजन साहित्यिक मंच कीओर से हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी हास्य-व्यंग्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया जायेगा. कार्यक्रम का आयोजन रविवार को होगा. इसकी जानकारी देते हुए मंच के सचिव सतीश कुमार मिश्र ने बताया कि इस सांस्कृतिक आयोजन की तैयारियां अंतिम चरण में हैं और इसे सफल बनाने के लिए मंच के सभी सदस्य जुटे हुए हैं. उन्होंने बताया कि कवि सम्मेलन स्थानीय गोविंद उच्च विद्यालय के मैदान में शाम सात बजे से शुरू होगा. कार्यक्रम में देश के विभिन्न शहरों से ख्याति प्राप्त कवि भाग लेंगे, जो अपनी हास्य और व्यंग्य रचनाओं से लोगों का भरपूर मनोरंजन करेंगे. इसमें भभुआ (बिहार) से शंकर कैमूरी, बनारस से प्रशांत बजरंगी, बनारस से ही मनोज मधुर, मऊ (उत्तर प्रदेश) से पंकज प्रखर तथा मिर्जापुर (उत्तर प्रदेश) से पूनम श्रीवास्तव सहित अन्य कवि शामिल होंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >