जिम संचालक पर दुष्कर्म का आरोप

जिम संचालक पर दुष्कर्म का आरोप

गढ़वा शहर के चिनियां रोड स्थित जिम संचालक द्वारा एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है. पुलिस ने इस मामले में जिम संचालक पंकज सिंह को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. मिली जानकारी के अनुसार नाबालिग पीड़िता गढ़वा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है. जिम संचालक ने उसे झांसा देकर दुष्कर्म किया. इसके बाद पीड़िता के परिजनों ने गढ़वा थाना में पंकज सिंह के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी. इसके बाद पुलिस ने पीड़िता का गढ़वा सदर अस्पताल में मेडिकल जांच कराया. साथ ही न्यायालय में भी पीड़िता का बयान लिया गया है. आरोपी पंकज सिंह श्री बंशीधर नगर थाना क्षेत्र का रहने वाला है. वह गढ़वा में रहकर जिम का संचालन करता है. इस दौरान नाबालिग लड़की उसके संपर्क में आयी थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >