माता-पिता की तरह शिक्षिकों की भी आज्ञा का पालन करें छात्राएं

माता-पिता की तरह शिक्षिकों की भी आज्ञा का पालन करें छात्राएं

प्रतिनिधि, गढ़वा अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार ने कांड़ी प्रखंड स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय परिसर में सुरक्षा व्यवस्था, पठन-पाठन की स्थिति और उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया. एसडीएम ने छात्राओं से सीधा संवाद स्थापित कर उनका उत्साहवर्धन किया. उन्होंने कहा कि यह विद्यालय केवल शिक्षा का केंद्र नहीं, बल्कि संस्कार, अनुशासन और व्यक्तित्व विकास का घर है. इसलिए अपने माता-पिता की तरह छात्राएं शिक्षिकों की भी आज्ञा का पालन करें. उन्होंने वार्डन और शिक्षकों की कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि बच्चियों की पढ़ाई, व्यक्तित्व विकास और सुरक्षा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिये. निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने शिक्षिकाओं व छात्राओं की उपस्थिति की भी जानकारी ली. छात्रा ने भेंट की एसडीएम को पेंटिंग इस अवसर पर कक्षा 12वीं की छात्रा अंजली कुमारी ने एसडीएम की एक पेंटिंग बनाकर उन्हें भेंट की. एसडीएम ने छात्रा की प्रतिभा की सराहना की और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं. अंजली ने बताया कि अखबार में छपी फोटो देखकर उसने एसडीएम की पेंटिंग बनायी है. निरीक्षण के दौरान कांडी थाना प्रभारी भी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >