गढ़वा में गायत्री शक्तिपीठ में श्रद्धालुओं ने किया महारुद्राभिषेक व दुग्धाभिषेक

सावन की तीसरी सोमवारी और नाग पंचमी पर गायत्री शक्तिपीठ में महाकालेश्वर महादेव का महारुद्राभिषेक और दुग्धाभिषेक संपन्न हुआ। श्रद्धालुओं ने सुख-समृद्धि की कामना की।

गढ़वा. श्री बंशीधर नगर में सावन की तीसरी सोमवारी एवं नाग पंचमी के पावन अवसर पर सोमवार को नगर पंचायत क्षेत्र के जंगीपुर पेट्रोल पंप के समीप स्थित गायत्री शक्तिपीठ में अखिल विश्व गायत्री परिवार के तत्वावधान में महाकालेश्वर महादेव का महारुद्राभिषेक एवं दुग्धाभिषेक का आयोजन किया गया. इस धार्मिक अनुष्ठान में बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान भोलेनाथ की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की, रुद्राभिषेक में मुख्य यजमान सृष्टि कुमारी एवं प्रज्ञा कुमारी शामिल हुईं.

विश्व कल्याण की कामना

गायत्री परिवार के प्रखंड समन्वयक अजीत कुमार चौबे एवं ललसू राम ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ महाकालेश्वर महादेव का पूजन एवं रुद्राभिषेक संपन्न कराया, श्रद्धालुओं ने भगवान शिव को जल, दूध, दही, बेलपत्र, धतूरा, मधु, भांग सहित विभिन्न पूजन सामग्री अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि और विश्व कल्याण की कामना की. रुद्राभिषेक के बाद महाकालेश्वर महादेव का आकर्षक शृंगार कर उन्हें दूल्हे की तरह सजाया गया. इसके बाद मंगला आरती एवं पूर्णाहुति की गई. अंत में श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया.

ये भी पढ़ें: रांची के पहाड़ी मंदिर जैसी महिमा: जानें क्यों खास है नगर उंटारी का राजा पहाड़ी शिव मंदिर

रुद्राभिषेक भक्तों के लिए विशेष फलदायी

इस अवसर पर गायत्री परिवार के प्रखंड समन्वयक अजीत कुमार चौबे ने सावन में भगवान शिव की आराधना के महत्व पर प्रकाश डालते हुये कहा कि सावन माह भगवान शिव को अत्यंत प्रिय है. इस माह में श्रद्धा और विधि-विधान से किया गया रुद्राभिषेक भक्तों के लिए विशेष फलदायी माना जाता है. उन्होंने कहा कि शिव साधना का वास्तविक उद्देश्य केवल पूजा तक सीमित नहीं, बल्कि अपने आचरण में शिव के गुणों को उतारना भी है. उन्होंने कहा कि भगवान शिव कम साधनों में संतुष्ट रहकर दूसरों के कल्याण और प्रसन्नता की कामना करने का संदेश देते हैं. महारुद्राभिषेक जैसे धार्मिक आयोजनों से समाज में सद्भाव, सेवा और कल्याण की भावना मजबूत होती है. मौके पर जोखू प्रसाद, अनिल लाल अग्रवाल, अखौरी ज्योतिम प्रसाद, राजलक्ष्मी श्रीवास्तव, मीना देवी, अनीता देवी, अशोक गुप्ता, युवा समन्वयक शुभम जायसवाल, उर्मिला गुप्ता, पूजा अग्रवाल, गीता देवी, मिस्टी अग्रवाल, अन्वी राज अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Avinash singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >