साहिबगंज में गढ़वा की बेटियों का कमाल, जूनियर कबड्डी में बनीं चैंपियन

साहिबगंज में आयोजित 20वीं जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता 2026 में गढ़वा की बेटियों ने चैंपियन का खिताब जीता है. उन्होंने फाइनल मुकाबले में मेजबान साहिबगंज को हराया.

मझिआंव (गढ़वा): साहिबगंज जिले में आयोजित 20वीं जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता 2026 में गढ़वा की बेटियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चैंपियन का खिताब अपने नाम किया. 12 से 14 सितंबर तक आयोजित प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में गढ़वा की टीम ने मेजबान साहिबगंज को एक अंक से हराकर खिताब पर कब्जा जमाया.

क्वार्टर फाइनल में कोडरमा, सेमीफाइनल में धनबाद को दी मात

प्रतियोगिता में गढ़वा की टीम ने शुरुआत से ही दमदार प्रदर्शन किया. क्वार्टर फाइनल मुकाबले में गढ़वा ने कोडरमा को एक अंक से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई. सेमीफाइनल में टीम का मुकाबला धनबाद से हुआ, जिसमें गढ़वा ने तीन अंकों से जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया. खिताबी मुकाबले में गढ़वा और साहिबगंज के बीच कड़ा मुकाबला हुआ. अंत में गढ़वा ने एक अंक की बढ़त के साथ जीत दर्ज कर चैंपियन का खिताब हासिल किया.

ये भी पढ़ें- मरहटिया आश्रम में 17 को लोलार्क षष्ठी, 18 सितंबर को अघोरेश्वर जयंती

चांदनी बनीं बेस्ट रेडर, लक्ष्मी को बेस्ट डिफेंडर का पुरस्कार

प्रतियोगिता में गढ़वा की खिलाड़ियों ने व्यक्तिगत स्तर पर भी शानदार प्रदर्शन किया. टीम की चांदनी कुमारी को बेस्ट रेडर और लक्ष्मी कुमारी को बेस्ट डिफेंडर चुना गया. टीम की इस उपलब्धि से जिले के खेल प्रेमियों में खुशी है. गढ़वा की टीम की सफलता पर जिला कबड्डी संघ के अध्यक्ष विकास स्वदेशी, सचिव राजू उरांव, प्रणव कुमार, अभिषेक कुमार सिंह, हरेंद्र कुमार पासवान, टीम मैनेजर जूही कुमारी और कोच संतोष कुमार मौर्य समेत अन्य लोगों ने खिलाड़ियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Avinash Singh

अविनाश कुमार सिंह प्रभात खबर के गढ़वा ब्यूरो चीफ हैं. वह आंचलिक से लेकर राज्य मुख्यालय तक 27 वर्ष से अधिक की पत्रकारिता का अनुभव रखते हैं. राजनीतिक विश्लेषण, क्राइम रिपोर्टिंग, हाई-प्रोफाइल इंटरव्यू और खोजी पत्रकारिता.में इन्हें महारत हासिल है. अविनाश कुमार सिंह झारखंड की पत्रकारिता और 'प्रभात खबर' के विश्वसनीय चेहरा हैं, जिन्होंने खबरों की गुणवत्ता को हमेशा प्राथमिकता दी है. लगभग तीन दशकों (27 वर्ष) के अपने लंबे सफर में उन्होंने पलामू ब्यूरो प्रमुख के रूप में 10 साल से अधिक समय तक नेतृत्व किया. इसके बाद प्रदेश मुख्यालय (रांची) में काम करते हुए, विशेषकर वर्ष 2024 के चुनावों के दौरान, उनके सटीक चुनावी विश्लेषण और राजनीतिक रिपोर्टिंग ने काफी प्रभाव छोड़ा.उनकी लेखनी का दायरा बेहद व्यापक है—संवेदनशील क्राइम रिपोर्टिंग से लेकर प्रमुख राजनीतिक हस्तियों के इंटरव्यू तक, उनकी हर खबर चर्चा में रही है. पत्रकारिता के माध्यम से कई बड़े मामलों का उद्भेदन करना उनकी विशेष पहचान है.झारखंड राज्य गठन के बाद अविनाश ने पलामू में काम करते हुये राजनीतिक से जुड़ी कई ऐसी खबर को ब्रेक किया ,जिसका असर राज्य की राजनीतिक पड़ा .प्रयोगधर्मी पत्रकार के रूप में भी इनकी पहचान है .संस्थान के प्रति समर्पण के लिए उन्हें 'बेस्ट एम्प्लोयी' जैसे पुरस्कारों से भी नवाजा जा चुका है. प्रभात खबर के संघर्ष से लेकर इसके विकास और उत्थान के सफर में अविनाश एक सक्रिय सहभागी और सहयात्री रहे हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >