गढ़वा : तिरंगा यात्रा से गूंजा राष्ट्रप्रेम का संदेश

गढ़वा में आजादी की वर्षगांठ पर एसबीआई आरसेटी द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस दौरान राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति का संदेश दिया गया। पूरी खबर यहाँ पढ़ें।

रिपोर्ट जितेंद्र सिंह

गढ़वा : आजादी की 80वीं वर्षगांठ के अवसर पर भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान, गढ़वा की ओर से तिरंगा यात्रा निकाली गई. यात्रा में संस्थान के अधिकारी, प्रशिक्षक एवं प्रशिक्षणार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति का संदेश दिया.

लाखों क्रांतिकारियों के त्याग और बलिदान

इस अवसर पर संस्थान के निदेशक डॉ. संजय कुमार ने कहा कि लाखों क्रांतिकारियों के त्याग और बलिदान के बाद देश को आजादी मिली है. तिरंगा यात्रा उन वीर क्रांतिकारियों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है. इसका उद्देश्य जन-जन में देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत करना तथा लोगों को राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ जीवन जीने के लिए प्रेरित करना है.

देशभक्ति की भावना को समाज के हर वर्ग तक

उन्होंने कहा कि देशभक्ति की भावना को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने के लिए समय-समय पर इस तरह की तिरंगा यात्राओं का आयोजन किया जाना चाहिए. तिरंगा हमें देश की एकता, अखंडता और गौरव का संदेश देता है.

ये भी पढ़ें: सियाचिन ग्लेशियर, लद्दाख, श्रीनगर और निकोबार द्वीप में तैनात वीर जवानों के लिए बच्चों ने बनायीं राखियां


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Avinash singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >