Garhwa News: मातम में बदली छठ की खुशी, कोयल नदी में डूबने से युवती की मौत, दो की बचाई गई जान

Garhwa News: गढ़वा में कोयल नदी में डूबने से एक युवती की मौत हो गई है. वहीं दो अन्य लोगों को बचा लिया गया है. तीनों कोयल नदी में नहाने गये थे. इसी दौरान वो गहरे पानी में उतर गये. हादसे के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया है.

Garhwa News: विनोद पाठक- गढ़वा में कोयल नदी में डूबने से गुरुवार को एक युवती की मौत हो गई है, जबकि दो अन्य को बचा लिया गया है. घटना जिले के थाना क्षेत्र के भीम बराज के 7 नंबर गेट के पास की है. युवती के शव को नदी से निकाल लिया गया है. थाना प्रभारी गुलशन कुमार गौतम घटना स्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे ले लिया. इसके बाद पंचनामा करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा भेज दिया गया है. मृतका की पहचान जपला थाना क्षेत्र के दरुआ गांव निवासी कुणाल किशोर तिवारी के बेटी निहारिका कुमारी के रूप में हुई है.

डूबने से दो लोगों को बचा लिया गया

वहीं, स्थानीय लोगों ने नदी में डूब रहे तीन में से दो लोगों को बचा लिया है. बताया जा रहा है कि जिन दो लोगों को बचाया गया है वो मृतका का भाई और उसके एक रिश्तेदार का बेटा है. गांव वालों ने बताया कि तीनों अपने नाना के गांव चेचरिया निवासी दुदुन उपाध्याय के घर छठ पूजा में मौके पर आये थे.

नदी में नहाने के दौरान हुआ हादसा

बता दें, मृतका के पिता कुणाल किशोर तिवारी अपने बच्चों के साथ छठ पूजा की खरीदारी के लिए मोहम्मदगंज गए हुए थे. लौटने के दौरान चेचरिया पहुंचने के क्रम में सभी नहाने कोयल नदी में उतर गये. इसी दौरान सभी गहरे पानी में चले गये. जहां वे डूबने लगे. बच्चों को डूबते देख कुणाल किशोर ने शोर मचाकर आसपास के लोगों को बुलाया. ग्रामीणों की मदद से दो लोगों को तो बचा लिया गया है, लेकिन निहारिका को नही बचाया जा सका.

पूरे गांव में मातम

घटना के बाद पूरे गांव में छठ पूजा की खुशी मातम में बदल गई है. पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है. वहीं घटना की सूचना पाकर समाजवादी पार्टी के नेता और विधायक प्रत्याशी अंजू सिंह मौके पर पहुंचे. उन्होंने परिजनों को सांत्वना दिया.

Also Read: Garhwa News: कोयल नदी में नहाने गए तीन बच्चे डूबे, अब तक नहीं मिला शव

Jharkhand Election 2024: न मंईयां सम्मान योजना, न मिल रहा वृद्धा पेंशन, पर सुनने वाले नेताजी गायब, देखें वीडियो

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pritish sahay

प्रीतीश सहाय पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है और अपने करियर की शुरुआत इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से की है. टीवी पत्रकारिता में काम करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया और पिछले सात वर्षों से प्रभात खबर डॉट कॉम से जुड़े हुए हैं.

राजनीति, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम उनकी प्रमुख रुचियों में शामिल हैं. इसके साथ ही वे मौसम, रेलवे, सरकारी योजनाओं, जन-उपयोगी खबरों और समसामयिक मुद्दों पर नियमित रूप से लिखते हैं. विज्ञान, अंतरिक्ष और ब्रह्मांड से जुड़े विषयों में उनकी विशेष दिलचस्पी है और इन जटिल विषयों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं.

टीवी और डिजिटल, दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव उनकी पत्रकारिता को व्यापक दृष्टिकोण देता है. खबरों की तथ्यपरकता, आधिकारिक स्रोतों की पुष्टि और आम पाठकों के लिए उपयोगी जानकारी को सरल तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली का अहम हिस्सा है.

ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >