गढ़वा-नगर ऊंटारी मार्ग पर बाइक और स्कॉर्पियो के बीच टक्कर, बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल

गढ़वा-नगर ऊंटारी मार्ग पर स्कॉर्पियो और मोटरसाइकिल की टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्रभाष मिश्रा की रिपोर्ट

गढ़वा . गढ़वा-नगर ऊंटारी मार्ग पर स्थित मंगल भवन के समीप शनिवार को मोटरसाइकिल और स्कॉर्पियो के बीच सीधी टक्कर हो गई. इस हादसे में मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों की पहचान गढ़वा थाना क्षेत्र के खजूरी गांव निवासी रामसूरत बिंद के पुत्र कुंदन बिंद और स्वर्गीय अनुरुद्ध बिंद के पुत्र अंगद कुमार बिंद के रूप में की गई है.

अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने टक्कर मार दी

घटना के संबंध में बताया गया कि दोनों युवक एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपने घर खजूरी से गढ़वा शहर की ओर आ रहे थे, इसी दौरान मंगल भवन के पास सामने से आ रही एक अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने उनकी मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी, टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों सड़क पर गिरकर बुरी तरह जख्मी हो गए. घटना के बाद स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जुट गई.

ये भी पढ़ें: गढ़वा में रेलवे ट्रैक के पास लहूलुहान हालत में मिला अधेड़, मारपीट कर फेंके जाने की आशंका, सदर अस्पताल में भर्ती

गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती

ग्रामीणों व प्रत्यक्षदर्शियों के सहयोग से आनन-फानन में दोनों घायलों को इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है, वहीं स्थानीय लोगों द्वारा घटना की सूचना घायलों के परिजनों को दे दी गई है, सूचना मिलते ही परिजन भी बदहवास हालत में सदर अस्पताल पहुंचे, पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है,


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Avinash singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >