गढ़वा: श्रावण के तीसरे सोमवार व नाग पंचमी पर पूर्व मंत्री के आवास पर गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे

गढ़वा में श्रावण के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी पर पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने किया भव्य रुद्राभिषेक, आवास पर उमड़ी भक्तों की भीड़।

गढ़वा: पवित्र श्रावण मास के तृतीया सोमवार एवं नाग पंचमी के अत्यंत शुभ व पावन अवसर पर चारों ओर शिव भक्ति की बयार बह रही है. इसी क्रम में पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के गढ़वा स्थित आवास पर बाबा भोलेनाथ के विशेष रुद्राभिषेक एवं जलाभिषेक कार्यक्रम का आयोजन बड़ी ही श्रद्धा व धूमधाम के साथ किया जा रहा है.

वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच महादेव का रुद्राभिषेक

इस पावन अवसर पर पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर एवं उनकी धर्मपत्नी, पेशे से वरिष्ठ अधिवक्ता श्रीमती चंचला ठाकुर ने विधि-विधान से वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच देवों के देव महादेव का रुद्राभिषेक किया और जलाभिषेक कर क्षेत्र तथा जिलेवासियों की सुख, समृद्धि व आरोग्यता की कामना की.

ये भी पढ़ें: गढ़वा में गायत्री शक्तिपीठ में श्रद्धालुओं ने किया महारुद्राभिषेक व दुग्धाभिषेक

पूरा माहौल शिवमय और भक्तिमय

आवास परिसर में चल रहे इस धार्मिक अनुष्ठान में पूरा माहौल शिवमय और भक्तिमय हो उठा है. रुद्राभिषेक के उपरांत भव्य महाप्रसाद/भंडारे का आयोजन किया गया है, जिसमें गढ़वा जिले के वरीय प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों सहित बड़ी संख्या में आम लोग शामिल होकर प्रसाद ग्रहण कर रहे हैं.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Avinash singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >