मझिआंव. 20वीं जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता 2026 में गढ़वा की बालिका टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चैंपियन का खिताब जीता. साहिबगंज में 12 से 14 सितंबर तक आयोजित प्रतियोगिता के फाइनल में गढ़वा ने मेजबान साहिबगंज को एक अंक से हराया. गढ़वा की टीम ने क्वार्टर फाइनल में कोडरमा को एक अंक और सेमीफाइनल में धनबाद को तीन अंक से पराजित किया.
इसके बाद फाइनल में साहिबगंज को एक अंक से हराकर खिताब अपने नाम किया.प्रतियोगिता में गढ़वा की खिलाड़ियों ने व्यक्तिगत पुरस्कार भी हासिल किये. चांदनी कुमारी को बेस्ट रेडर और लक्ष्मी कुमारी को बेस्ट डिफेंडर चुना गया.
टीम की सफलता पर जिला कबड्डी संघ के अध्यक्ष विकास स्वदेशी, सचिव राजू उरांव, प्रणव कुमार, अभिषेक कुमार सिंह, हरेंद्र कुमार पासवान, टीम मैनेजर जूही कुमारी, कोच संतोष कुमार मौर्य सहित अन्य ने खिलाड़ियों को बधाई दी.
