जेएफडब्ल्यूसीइ परीक्षा को लेकर केंद्राधीक्षकों को दिया प्रशिक्षण

गढ़वा में 19 जुलाई को होने वाली जेएफडब्ल्यूसीइ परीक्षा के लिए केंद्राधीक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया। परीक्षा शांतिपूर्ण और निष्पक्ष कराने के निर्देश दिए गए।

गढ़वा. आगामी 19 जुलाई 2026 को तीन पालियों में आयोजित होने वाली झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता (जेएफडब्ल्यूसीइ) परीक्षा-2024 के सफल, शांतिपूर्ण और निष्पक्ष संचालन को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गयी हैं. गुरुवार को अनुमंडल पदाधिकारी सह नोडल पदाधिकारी कुमार मयंक भूषण की अध्यक्षता में उनके कार्यालय प्रकोष्ठ में जिले के सभी परीक्षा केंद्रों के केंद्राधीक्षकों की बैठक सह प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया. बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी जगन्नाथ लोहरा भी उपस्थित थे. प्रशिक्षण के दौरान जिले के सभी 15 परीक्षा केंद्रों के केंद्राधीक्षकों को परीक्षा संचालन से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गयी. परीक्षा की गोपनीयता, पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाये रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये गये. एसडीओ कुमार मयंक भूषण ने कहा कि परीक्षा का सफल संचालन सभी संबंधित अधिकारियों और केंद्राधीक्षकों की सामूहिक जिम्मेदारी है. उन्होंने निर्धारित गाइडलाइन और मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. अधिकारियों ने पारदर्शी और शांतिपूर्ण परीक्षा संचालन का भरोसा जताया .

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >