गढ़वा : निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर 26 को

गढ़वा में 26 सितंबर को साईं नेत्रालय चश्मा घर में होगा निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन. निबंधन के लिए आधार कार्ड और मोबाइल नंबर आवश्यक.

गढ़वा. गढ़वा शहर के रंका रोड स्थित साई नेत्रालय चश्मा घर रंका रोड गढ़वा में 26 सितंबर को नि:शुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन किया जाएगा.

इस संबंध में जानकारी देते हुए साईं नेत्रालय एंड हॉस्पिटल चश्मा घर गढ़वा के निदेशक तौकीर अहमद ने बताया कि ऑपरेशन को लेकर प्रत्येक दिन निबंधन कराने का कार्य जारी है.

मोतियाबिंद ऑपरेशन कराने के लिए मरीजों को आधार कार्ड की छाया प्रति और मोबाइल नंबर लाना अनिवार्य है. तौकीर अहमद ने कहा कि नि: शुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन केंद्र एवं राज्य सरकार के संयुक्त कार्यक्रम के तहत किया जाएगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By पियूष तिवारी

पियूष तिवारी गढ़वा जिले में सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं. ढाई दशक से भी अधिक के इस सुदीर्घ अनुभव में उन्होंने खोजी पत्रकारिता को अपनी सबसे बड़ी ताकत बनाया है. पेचीदा प्रशासनिक मामलों का तथ्यपरक विश्लेषण करना और छिपी हुई खबरों को पूरी प्रामाणिकता के साथ सामने लाना उनकी कार्यशैली की मुख्य पहचान है.

ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >