मारपीट में दो महिला समेत चार लोग घायल

मारपीट में दो महिला समेत चार लोग घायल

गढ़वा. पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के बहेरा खुर्द गांव में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट में दोनों पक्षों की महिला सहित चार लोग घायल हो गये. घायलों में प्रवीण चौधरी, उसकी पत्नी चिंता देवी, उसकी पुत्री प्रिया कुमारी एवं अरविंद चौधरी शामिल हैं. इसमें चिंता देवी, प्रवीण चौधरी एवं प्रिया कुमारी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है. चिंता देवी ने बताया कि उसका पति बाहर काम करने गया था. करीब 15 दिन पूर्व उसके भसुर अरविंद चौधरी व अन्य ने किसी बात को लेकर उसके साथ मारपीट की थी. उसका पति घर आने के बाद अपने भाई अरविंद चौधरी से उसके साथ मारपीट के बारे में पूछताछ करने गया था. इसी बात को लेकर अरविंद चौधरी, ललिता देवी, रूपेश कुमार चौधरी, राकेश कुमार चौधरी व अनूप कुमार चौधरी ने मिलकर पति-पत्नी एवं उसकी पुत्री के साथ मारपीट कर दी. इस घटना में अरविंद चौधरी सहित अन्य लोग घायल हो गये. उन्हें मेदनी नगर अस्पताल में भर्ती किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >