चार अनाथ बच्चियों को मिलेगा सरकारी लाभ

चार अनाथ बच्चियों को मिलेगा सरकारी लाभ

गढ़वा.

मेराल प्रखंड के दुलदुलवा गांव के दो अलग-अलग परिवारों की चार अनाथ बच्चियों से मिलने सदर एसडीएम संजय कुमार उनके घर पहुंचे. उन्होंने बच्चियों के पालन-पोषण करने वाले रिश्तेदारों से उनके भविष्य सहित अन्य पहलुओं पर बातचीत की. मौके पर जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी अशोक नायक को भी वह अपने साथ लेकर पहुंचे थे. एसडीएम ने डीसीपीओ नायक से कहा कि इन बच्चों के लिए जो भी कल्याणकारी योजनाएं हों, उन सभी से आच्छादित कराने का प्रयास कीजिए. उस पर श्री नायक ने बताया कि मिशन वात्सल्य योजना के तहत इन सभी बच्चियों को 4000 रुपये मासिक राशि उपलब्ध करायी जा सकती है. संजय कुमार ने उनसे इस दिशा में त्वरित पहल और कार्रवाई करने का निदेश दिया.

शराब के कारण बिखर गया परिवार : दो सगी बहनें सुनैना एवं सोनपरी की दर्द भरी दास्तां है. उनके पिता पिंटू साव का निधन अधिक शराब पीने के कारण लगभग छह साल पहले हो गया था. इसके बाद उनके दादा उन्हें पाल रहे थे. इस बीच उनकी मां ने अन्यत्र कहीं शादी कर ली. उसके कुछ दिनों बाद दादा और उनके चाचा का भी निधन हो गया. इसके बाद बच्चियां पूरी तरह अनाथ हो गयीं. अब दोनों बहनों की देखभाल किसी तरह उनके नाना कर रहे हैं. एसडीएम संजय कुमार उनके नाना-नानी और इन दोनों बच्चियों से मिलने गये थे.

बच्चियों को उपहार दिये : करीब 10 साल की सुनैना और 8 साल की सोनपरी उत्क्रमित मध्य विद्यालय दुलदुलवा में पढ़ती हैं. एसडीएम जब उनके घर गये, तो उनके लिए उपहार स्वरूप फुटवीयर लेकर पहुंचे थे. उपहार पाकर बच्चियां बहुत खुश हुई.

पूजा और गुंजा को भी मिलेगा मिशन वात्सल्य का लाभइसी गांव की छठी व सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली दो सगी बहनें पूजा और गुंजा की मां का निधन कुछ समय पूर्व हो गया था. उनके पिता किसी और के साथ शादी करके कहीं अन्यत्र चले गये हैं. उनकी परवरिश उनके नाना कर रहे थे. लेकिन दुर्भाग्यवश उनके नाना का भी एक सड़क दुघर्टना में दुखद निधन हो गया. अब इन दोनों बहनों के सामने दुखों का पहाड़ टूट पड़ा. वे पूरी तरह अनाथ हो गयी हैं. संजय कुमार ने जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी को निदेश दिया कि इन बच्चियों को भी मिशन वात्सल्य के तहत नियमानुसार आच्छादित करते हुए उन्हें मासिक सहायता राशि उपलब्ध कराने के लिए पहल करें. इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjay

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >