भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट, 10 घायल

भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट, 10 घायल

मझिआंव.

मझिआंव थाना क्षेत्र के घुरुवा गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में लाठी डंडे एवं गड़ासा से जमकर मारपीट हुई. इसमें दोनों पक्ष के 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. सभी घायलों को रेफरल अस्पताल में इलाज केबाद गढ़वा सदस्य अस्पताल रेफर कर दिया गया. घायलों में प्रथम पक्ष के सफीर खान, रफीक खान, अहदे आलम खान, शहीदे आलम खान, रिफत आरा, सानिया प्रवीण एवं मंजाहिद बीबी शामिल हैं. वहीं दूसरे पक्ष के घायलों में रियाजुद्दीन खान, खैरूद्दीन खान एवं असगर अली शामिल हैं. घटना के संबंध में प्रथम पक्ष के सफीर खान एवं रफीक खान ने बताया कि द्वितीय पक्ष के खैरूद्दीन खान वगैरह हमारे गोतिया है. उनका जमीनी विवाद पहले से चल रहा है. आज जमीन मापी के दौरान उनकी जमीन पर शौचालय का पाइप जबरन बिछाया जा रहा था. मना करने पर खैरूद्दीन खान, रेयाजुद्दीन खान, साबिह अहमद, असगर अली, शाह आलम, जिया उल खान, मेहरुद्दीन खान एवं शहरुद्दीन खान के अलावा अन्य लोगों ने देखते ही देखते लाठी डंडा एवं गड़ासा से वार कर दिया. इसमें वे सभी लोग घायल हो गये.

वहीं द्वितीय पक्ष के रियाजुद्दीन खान ने बताया कि जमीन की मापी करायी जा रही थी. इसी दौरान सफीर खान, रफीक खान,अहदे आलम खान व शहीदे आलम खान ने उनपर लाठी, डंडा, टांगी एवं गड़ासा से वार कर दिया. इस दौरान उनके बुजुर्ग पिता खैरूद्दीन खान बचाने आये, तो उनको भी लोगों ने मारकर घायल कर दिया. समाचार लिखे जाने तक दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए थाना में आवेदन दिया है. इधर थाना के द्वारा प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjay

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >