घरेलू विवाद से तंग गर्भवती ने की आत्महत्या

घरेलू विवाद से तंग गर्भवती ने की आत्महत्या

भवनाथपुर थाना क्षेत्र के अरसली गांव निवासी बिफन सिंह की गर्भवती पत्नी रंगीता देवी (22 वर्ष) ने कीटनाशक खाकर आत्महत्या कर ली. घटना सोमवार देर रात की बतायी जाती है. मृतका के पति बिफन सिंह ने बताया कि कई दिनों से उसकी सौतेली मां उसे घर से बाहर निकालने का प्रयास कर रही है. सोमवार की मां के भाई नरेश सिंह, भिखारी सिंह, राजेंद्र सिंह, मामा का लड़का पिंटू सिंह व श्रवण सिंह वहां आकर घर से उन लोगों को निकलने की धमकी देने लगे. उसने बताया कि इसके बाद उसकी पत्नी ने गुस्से में आकर चूहा मारने वाली दवा खा ली. उसे अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया, वहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद भवनाथपुर थाना पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >