छात्रों को सभी सरकारी सुविधाएं उपलब्ध करायी जायें: डीसी

उपायुक्त ने छात्रावासों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

उपायुक्त ने छात्रावासों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

निरीक्षण के दौरान डीसी ने सुनीं छात्रों की समस्या

प्रतिनिधि, गढ़वा

उपायुक्त दिनेश कुमार यादव ने शनिवार को राम साहू विद्यालय के समीप स्थित अनुसूचित जनजाति बालक छात्रावास एवं अनुसूचित जाति बालक छात्रावास का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने छात्रावास में रह रहे विद्यार्थियों से संवाद कर उनकी समस्याएं एवं आवश्यकताओं की जानकारी ली. साथ ही वार्डन से संपूर्ण व्यवस्था एवं दाखिला प्रक्रिया पर विस्तृत जानकारी प्राप्त की. उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिया कि छात्रावासों में प्रवेश पूरी तरह नियमावली के अनुसार ही हो और विभागीय मार्गदर्शन का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाये. उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से मिलने वाली सभी सुविधाएं छात्रों को किसी प्रकार की कमी के बिना उपलब्ध करायी जायें, ताकि उन्हें शिक्षा के साथ आवश्यक सहूलियतें भी मिल सकें.

जनमीनर को शीघ्र चालू कराने का निर्देश

निरीक्षण के दौरान छात्रावास परिसर में निर्मित जल मीनार का भी जायजा लिया गया. इस दौरान पाया गया कि स्थापना के बाद से यह कार्यशील नहीं हो सका है. इस पर डीसी ने पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता को निर्देश दिया कि जल मीनार को शीघ्र चालू कर स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जाये. गौरतलब है कि हाल ही में अनुसूचित जनजाति छात्रावास के छात्रों ने भवन की जर्जर स्थिति को लेकर जनता दरबार में आवेदन दिया था. इस पर संज्ञान लेते हुए उपायुक्त ने धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान योजना के तहत पांच करोड़ की लागत से 100 बिस्तरों वाले आधुनिक छात्रावास के निर्माण की अनुशंसा राज्य सरकार को भेजी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >