मझिआंव. मझिआंव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जहारसराय के सुईयादामर टोला निवासी शनिचरी कुंवर की संदेहास्पद स्थिति मौत हो गयी. मिली जानकारी के अनुसार जमीन विवाद के कारण महिला के साथ उसके पुत्र ने ही धक्का मुक्की की थी. इससे महिला गिर गयी थी. बताया जाता है कि इसके बाद महिला मेराल थाना गयी थी और वापस आने के दौरान महिला रास्ते में बेहोश पायी गयी. इसके बाद उसके नाती उसे घर लाया. इसके कुछ ही देर बाद महिला की मौत हो गयी. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है. इस संबंध में थाना प्रभारी ओम प्रकाश टोप्पो ने बताया कि अभी तक कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है. आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
