भंडरिया में तालाब में डूबने से 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत, जांच में जुटी पुलिस

भंडरिया के तेवाली गांव निवासी जीतन सिंह की बुधवार को तालाब में डूबने से दुखद मौत हो गई. वे इंदेश होटल में रहकर जीवनयापन कर रहे थे. घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है.

भंडरिया. थाना क्षेत्र के तेवाली गांव निवासी जीतन सिंह उर्फ जम्मू (60) की बुधवार को तालाब में डूबने से मौत हो गयी. वह पिछले कुछ दिनों से भंडरिया स्थित इंदेश होटल में रहकर काम कर अपना जीवन-यापन कर रहे थे. जानकारी के अनुसार, बुधवार को जीतन सिंह शौच के लिए होटल से कुछ दूरी पर स्थित तालाब के पास गये थे. इसी दौरान पैर फिसलने या किसी अन्य कारण से वह गहरे पानी में चले गये और डूबने लगे.

एक स्थानीय महिला की नजर उन पर पड़ी. उसने आसपास के लोगों को इसकी सूचना दी, लेकिन ग्रामीणों के पहुंचने तक जीतन सिंह पानी में डूब चुके थे. इसके बाद होटल संचालक इंदेश यादव और ग्रामीणों ने उन्हें तालाब से निकालकर तत्काल भंडरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सक डॉ. अजय सिंह पटेल ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया.

घटना की सूचना मिलने पर भंडरिया पुलिस पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस घटना की परिस्थितियों की जानकारी जुटा रही है. बताया जाता है कि घर पर पुत्र और पुत्रवधू द्वारा देखभाल में परेशानी के कारण जीतन सिंह पिछले कुछ दिनों से होटल में ही रह रहे थे. घटना के बाद गांव और आसपास के क्षेत्र में शोक है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >