टेंपो पलटने से चालक सहित आठ घायल

टेंपो पलटने से चालक सहित आठ घायल

नगरऊंटारी-भवनाथपुर मार्ग पर बुधवार की सुबह टेंपो पलटने से चालक सहित आठ लोग घायल हो गये. घायलों में खरौंधी थाना क्षेत्र के चदनी गांव निवासी महेंद्र राम, संजय राम, वचनदेव राम, लालमोहन राम, रामराज राम, खरौंधी गांव निवासी राम मोहन राम, उत्तर प्रदेश के कोन गांव निवासी राम मूरत राम शामिल हैं. इन्हें गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है. परिजनों ने बताया कि महेंद्र राम की बेटी का तिलक चढ़ाने के लिए वे लोग नगरउंटारी थाना क्षेत्र के जमुआ गांव के चंद्रिका राम के यहां गये थे. वापस लौटने के दौरान नेपाल खोह के पास उनका टेंपो एक पुल से नीचे गिर गया. इसमें टेंपो पर सवार सभी लोग घायल हो गये. घटना के बाद सभी घायलों को भवनाथपुर स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >