फ्रेंड्स रॉक ग्रुप प्राकृतिक संसाधनों का रेगा उपयोग, तैयारी में जुटे कमेटी के सदस्य गौरव पांडेय, श्री बंशीधर नगर अनुमंडलीय मुख्यालय स्थित विश्व प्रसिद्ध बाबा बंशीधर मंदिर प्रांगण में इस वर्ष फ्रेंड्स रॉक ग्रुप प्राकृतिक संसाधनों के उपयोग से पूजा पंडाल तैयार करेगा. पंडाल बनाने में मूल रूप से घास व अन्य प्राकृतिक संसाधनों का प्रयोग किया जायेगा. समिति की ओर से इस बार वैदिक काल के महात्माओं के निवास स्थान आश्रम की तर्ज पर पंडाल का निर्माण कराया जा रहा है. पंडाल में मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों को दर्शाने की भी योजना है. पंडाल निर्माण में तीन से चार लाख रुपये खर्च होने का अनुमान है. पंडाल निर्माण का कार्य स्थानीय कारीगर कर रहे हैं, जबकि मूर्तियां उत्तर प्रदेश से लायी जायेंगी. बता दें कि पंडाल में अजंता शैली की मूर्तियां मंगवायी गयीं हैं. 1967 से हो रही है दुर्गा पूजा श्री बंशीधर मंदिर प्रांगण में वर्ष 1967 से दुर्गा पूजा का आयोजन किया जा रहा है. जय प्रकाश नारायण सिंह, हजारी प्रसाद, स्व धनंजय लाल, रामजी प्रसाद, रामकेवल सिंह कुशवाहा, रामखेलावन प्रसाद, मनदीप विश्वकर्मा ने मिलकर इस पूजा की शुरुआत की थी. समिति के संरक्षक प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि शुरुआती वर्षों में पूजा पर लगभग 3 हजार रुपये खर्च होते थे, जबकि अब यह राशि लाखों में पहुंच गयी है. उन्होंने बताया कि जय प्रकाश नारायण सिंह लगातार 30 वर्षों तक समिति के अध्यक्ष थे. इस वर्ष फ्रेंड्स रॉक ग्रुप दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष सचिन सिन्हा को बनाया गया है. वहीं रितेश कुमार को कोषाध्यक्ष, अमित सिन्हा को सचिव, विकास कुमार को मीडिया प्रभारी बनाया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
