कॉफी विद एसडीएम में इस सप्ताह चिकित्सक आमंत्रित

कॉफी विद एसडीएम में इस सप्ताह चिकित्सक आमंत्रित

गढ़वा. सदर अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार के नियमित साप्ताहिक संवाद कार्यक्रम कॉफी विद एसडीएम के तहत इस सप्ताह इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के सदस्य डॉक्टरों को आमंत्रित किया गया है. इस दौरान न केवल गढ़वा के चिकित्सकों की समस्याओं को सुना जायेगा. एसडीएम संजय कुमार ने बताया कि इस अनौपचारिक संवाद कार्यक्रम में आमंत्रित चिकित्सकों से जिले में बेहतर नागरिक सुविधाओं और विकास को लेकर भी आवश्यक सुझाव लिये जायेंगे. उन्होंने कहा कि पिछले लगभग 10 माह से हर सप्ताह आयोजित हो रहे इस अनौपचारिक कार्यक्रम का मकसद समाज के सभी वर्गों से प्रत्यक्ष प्रशासनिक संवाद स्थापित करना है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >