मनरेगा में डोभा निर्माण घोटाले का पर्दाफाश, जांच शुरू

मनरेगा में डोभा निर्माण घोटाले का पर्दाफाश, जांच शुरू

प्रतिनिधि, चिनिया

चिनिया प्रखंड के ग्राम पंचायत बिलेयतीखैर में मनरेगा योजनाओं में बड़े घोटाले का खुलासा हुआ है. बीडीओ सुबोध कुमार ने बताया कि ग्राम राजबास में उपेंद्र ठाकुर और सकेंदर परहिया के खेत में डोभा निर्माण योजना के नाम पर लाखों रुपये का भुगतान कर दिया गया, जबकि जमीन पर कोई काम नहीं हुआ. जांच में सामने आया कि 14 से 25 जून 2025 के बीच डोभा निर्माण दिखाकर भुगतान कर दिया गया, जबकि इस अवधि में मिट्टी कार्य प्रतिबंधित था. पीड़ित सकेंदर परहिया ने शिकायत में कहा कि उनके खेत में डोभा नहीं बना, फिर भी मजदूरों के नाम से 64 हजार रुपये का भुगतान कर दिया गया. इसी तरह उपेंद्र ठाकुर के नाम से भी 67 हजार रुपये की निकासी हुई. बीडीओ ने मामले को गंभीर लापरवाही बताते हुए प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी, अभियंता, पंचायत सचिव व अन्य मनरेगा कर्मियों से 24 घंटे में स्पष्टीकरण मांगा है. ग्रामीण दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >