डीजे मशीन चोरी कांड का खुलासा, दो शातिर गिरफ्तार

झोतर में बीते 30 मई को पिकअप वैन से हुई थी चोरी

झोतर में बीते 30 मई को पिकअप वैन से हुई थी चोरी

डंडई (गढ़वा)

झोतर गांव में सड़क किनारे खड़े एक वाहन से डीजे मशीन चोरी करने के मामले का पुलिस ने उद्भेदन कर दिया है. पुलिस ने इस कांड में संलिप्त दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है. चोरों के पास से चोरी की तीन डीजे मशीन, एक लैपटॉप और चार मोबाइल फोन बरामद किये गये हैं. जानकारी के अनुसार, 30 मई 2025 को अज्ञात अपराधियों ने सड़क किनारे खड़े एक वैन से डीजे मशीन पर हाथ साफ कर लिया था. इस संबंध में डंडई थाना में मामला दर्ज कराया गया था. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित अनुसंधान शुरू किया. इस दौरान पुलिस ने धुरकी थाना क्षेत्र के बिरबल निवासी रमोद राम (22 वर्ष, पिता रामकिशुन राम) और मकसूद अंसारी (पिता मुर्तुजा अंसारी) को गिरफ्तार किया. पुलिस के मुताबिक, रमोद राम एक पेशेवर अपराधी है. उसके खिलाफ डंडई, धुरकी सहित अन्य थानों में चोरी के कई मामले पहले से दर्ज हैं. थाना प्रभारी अनिमेष शांति के नेतृत्व में इस अभियान में एसआइ कृष्ण कुमार प्रसाद, चालक हवलदार निर्मल यादव, हवलदार मनोज मांझी, आरक्षी कृष्ण कुमार, दिनेश राम आदि शामिल थे.

क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क है. टीमवर्क और त्वरित अनुसंधान के कारण इस कांड का खुलासा संभव हो पाया. अपराधियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जायेगी.

अनिमेष शांति, थाना प्रभारी, डंडई

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Akarsh Aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >