तेज आंधी, बारिश व वज्रपात से तबाही, दो भैंस की मौत, छह घर क्षतिग्रस्त

तेज आंधी, बारिश व वज्रपात से तबाही, दो भैंस की मौत, छह घर क्षतिग्रस्त

प्रतिनिधि, रमकंडा प्रखंड क्षेत्र में रविवार रात तेज आंधी, बारिश और वज्रपात ने भारी तबाही मचायी. पटसर गांव में वज्रपात से दो पशुओं की मौत हो गयी. कई गांवों में घर, पेड़ और बिजली के बुनियादी ढांचे को भी नुकसान पहुंचा. आंधी के कारण बिजली के पोल और तार टूटने से पूरे क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था चरमरा गयी. चेटे पंचायत अंतर्गत ग्राम पटसर के पत्थगढ़वा टोला में देर रात बिजली कड़कने के साथ हुए वज्रपात से उपेंद्र भुइयां (पिता सीताराम भुइयां) की दो भैंसों की मौके पर ही मौत हो गयी. अचानक हुई इस पशुहानि से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा और उन्हें भारी आर्थिक क्षति हुई. आंधी का सबसे ज्यादा असर चेटे और कुरुमदारी गांव में देखने को मिला. चेटे गांव में छह खपरैल घर आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं. प्रभावित घरों में मुनि भुइयां, शम्भू बैठा, प्रताप रजक और सुरेश भुइयां के घर शामिल हैं. कुरुमदारी गांव में तेज हवा के दबाव से बिजली का खंभा जड़ से उखड़कर गिर गया, जिससे पूरे गांव की बिजली गुल हो गयी. ग्रामीणों को पूरी रात अंधेरे में गुजारनी पड़ी. घटना के बाद ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से पीड़ित परिवार को सरकारी प्रावधानों के तहत मुआवजा देने और क्षतिग्रस्त बिजली व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग की. विधायक प्रतिनिधि ज्ञानरंजन पांडेय ने कहा कि आपदा से हुए नुकसान की सूचना उच्चाधिकारियों को दे दी गयी है. उन्होंने पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता और सरकारी मदद दिलाने का आश्वासन दिया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >