मुख्य रास्तों से अतिक्रमण हटाने की मांग की

मुख्य रास्तों से अतिक्रमण हटाने की मांग की

श्री बंशीधर नगर. नगर पंचायत क्षेत्र के पाल्हे कला वार्ड 17 के ग्रामीणों की सोमवार को आशुतोष महादेव मंदिर परिसर में बैठक आयोजित की गयी. बैठक में वार्ड की मुख्य बस्ती से एनएच 75 तक के आम रास्तों पर अतिक्रमण हटाने और निमियाडीह उरांव बस्ती एवं पासवान टोला से रेलवे लाइन तक सड़क निर्माण कराने के विषय में चर्चा हुई. ग्रामीणों ने बताया कि अतिक्रमण के कारण आम लोग और बीमार व्यक्ति भी पथ पर चलने में कठिनाई का सामना कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि यह मार्ग करीब आधा दर्जन गांवों को सीधे एनएच 75 से जोड़ता है. एक माह पूर्व उपायुक्त के जनता दरबार में यह मामला उठाया गया, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई. सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए अंचल और जिला पदाधिकारियों को आवेदन दिया जायेगा, और यदि रास्ता नहीं खुलता तो न्यायालय का सहारा लिया जायेगा. बैठक की अध्यक्षता वार्ड पार्षद कामेश राम ने की. मौके पर पूर्व मुखिया मथुरा पासवान, रामकृष्ण चौबे, अरुण कुमार चौबे, इंद्रदेव चौबे, हृदय नाथ चौबे सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >