सिंदुरिया व टाउनशिप में बिजली कनेक्शन उपलब्ध कराने की मांग

सिंदुरिया व टाउनशिप में बिजली कनेक्शन उपलब्ध कराने की मांग

भवनाथपुर. भवनाथपुर की जिला परिषद सदस्य रजनी शर्मा ने श्रीवंशीधर नगर के अनुमंडल पदाधिकारी प्रभाकर मिर्धा को पत्र लिखकर सिंदुरिया व टाउनशिप क्षेत्र में रह रहे लोगों को बिजली कनेक्शन उपलब्ध कराने की मांग की है. जिप सदस्य ने अपने पत्र में उल्लेख किया है कि सेल प्रबंधन द्वारा 25 अप्रैल के बाद टाउनशिप के कई आवासों की बिजली आपूर्ति बंद किये जाने की संभावना है. ऐसे में वहां निवास कर रहे लोगों के समक्ष अंधेरे में जीवन यापन करने की स्थिति उत्पन्न हो जायेगी, जो बेहद चिंताजनक है. उन्होंने कहा कि टाउनशिप क्षेत्र में रहने वाले कई परिवार लंबे समय से वहीं निवास कर रहे हैं और उनकी दैनिक जीवन की मूलभूत आवश्यकताओं में बिजली एक अहम जरूरत है. बिजली आपूर्ति बंद होने से बच्चों की पढ़ाई, पेयजल व्यवस्था और अन्य आवश्यक कार्यों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा. रजनी शर्मा ने प्रशासन से मांग की है कि मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए टाउनशिप एवं सिंदुरिया क्षेत्र के निवासियों को वैकल्पिक रूप से बिजली कनेक्शन उपलब्ध कराया जाये, ताकि किसी भी परिवार को अंधेरे में रहने को मजबूर न होना पड़े. उन्होंने इस दिशा में शीघ्र कार्रवाई की अपेक्षा जतायी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >