किसानों की समस्याओं को लेकर एसडीओ को सौंपा मांगपत्र

किसानों की समस्याओं को लेकर एसडीओ को सौंपा मांगपत्र

गढ़वा. भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष उदय कुशवाहा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार से मिलकर बाजार समिति में किसानों की समस्या को लेकर मांग पत्र सौंपा. मांगपत्र में बाजार लगाने के लिए छायादार स्थान बनाने, शुद्ध पेयजल की व्यवस्था करने, शौचालय की साफ सफाई नियमित रूप से करने, किसानों के बैठने की व्यवस्था, सरकारी गोदाम एवं कोल्ड स्टोरेज की व्यवस्था करने आदि की मांग की है. इस मौके पर मोर्चा के जिलाध्यक्ष उदय कुशवाहा ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता किसानों की समस्या को लेकर हमेशा आवाज उठाते हैं. केंद्र सरकार द्वारा किसानों के हित में अनेकों योजनाएं चलायी जा रही है. अनुमंडल पदाधिकारी संजय पांडेय ने कहा कि स्थल जांच कर समुचित व्यवस्था जल्द ही की जायेगा. उन्होंने कहा कि किसानों के साथ अन्याय नहीं होगा. इस मौके पर मुख्य रूप से भाजपा नेता मनोज जायसवाल, मेराल प्रखंड विधायक प्रतिनिधि डॉ लाल मोहन आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >