विद्यालय स्तर पर प्रतियोगिताएं कराने का निर्णय

गढ़वा जिला क्रिकेट संघ की वार्षिक आमसभा में लिए गये अहम निर्णय

गढ़वा जिला क्रिकेट संघ की वार्षिक आमसभा में लिए गये अहम निर्णय प्रतिनिधि, गढ़वा झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन के निर्देशानुसार गढ़वा जिला क्रिकेट संघ की वार्षिक आमसभा की पहली बैठक शहर के चिनिया रोड स्थित होटल पद्मावती के सभागार में आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष एवं अपर समाहर्ता राज महेश्वरम ने की. बैठकनव-नियुक्त सदस्यों का स्वागत किया गया. चंदन कश्यप और धर्मेंद्र कुमार को संघ का प्रवक्ता नियुक्त किया गया. वित्तीय वर्ष में गढ़वा प्रीमियर लीग आयोजित कराने का भी सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया. संघ के सचिव राघवेंद्र नारायण सिंह उर्फ गुड्डू सिंह ने स्कूली क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए योजना प्रस्तुत की. उन्होंने बताया कि जिले के सभी सरकारी और निजी विद्यालयों में अंडर-14, अंडर-15 और अंडर-19 आयु वर्ग की प्रतियोगिताएं करायी जायेंगी, जिससे खिलाड़ियों को राज्य स्तरीय मंच उपलब्ध कराया जा सके. इस अवसर पर संघ के सचिव राघवेंद्र नारायण सिंह, ओलंपिक संघ अध्यक्ष शैलेन्द्र पाठक, डॉ. पंकज प्रभात, रेखा चौबे, अधिवक्ता रवि दुबे, गौरव सिंह, राजा सिंह, डॉ. समशेर सिंह, चंद्र बहादुर सिंह, सत्येंद्र प्रसाद यादव, धर्मेंद्र पाल, अजय कांत, विकास पांडे, राजेश पांडे, रवि सिन्हा आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >