गढ़वा : बिना सूचना कांडी पहुंचीं DDC प्रेमलता मुर्मू, राणाडीह में 15वें वित्त की योजनाओं का किया निरीक्षण

गढ़वा के कांडी में डीडीसी प्रेमलता मुर्मू ने औचक निरीक्षण कर सरकारी योजनाओं की प्रगति और आंगनबाड़ी केंद्रों की स्थिति की समीक्षा की.

उपेन्द्र नारायण तिवारी की रिपोर्ट

कांडी (गढ़वा). उप विकास आयुक्त प्रेमलता मुर्मू ने बुधवार को बिना पूर्व सूचना कांडी प्रखंड कार्यालय पहुंचकर औचक निरीक्षण किया. डीडीसी के अचानक पहुंचने से प्रखंड कार्यालय में हलचल मच गयी. उन्होंने पदाधिकारियों और कर्मियों की उपस्थिति की जानकारी ली. साथ ही प्रखंड में चल रही विभिन्न सरकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की.

समय सीमा में काम पूरा करने का निर्देश

निरीक्षण के दौरान डीडीसी ने मनरेगा के बीपीओ और प्रधानमंत्री आवास योजना के ब्लॉक कोऑर्डिनेटर से योजनाओं की स्थिति और क्रियान्वयन की जानकारी ली. उन्होंने योजनाओं में पारदर्शिता बरतने और निर्धारित समय सीमा में काम पूरा करने का निर्देश दिया.

ये भी पढ़ें: गढ़वा : ग्रामीणों की मांग पूरी, जमुआ टोला में 2 लाख की लागत से बनेगी 150 फीट PCC सड़क

15वें वित्त आयोग सहित अन्य योजनाओं का स्थल निरीक्षण

इसके बाद डीडीसी राणाडीह पंचायत पहुंचीं. वहां उन्होंने 15वें वित्त आयोग सहित अन्य योजनाओं का स्थल निरीक्षण किया. उन्होंने कहा कि योजनाओं का चयन स्थानीय जरूरत और उपयोगिता को ध्यान में रखकर किया जाना चाहिए, ताकि सरकारी राशि का सही लाभ ग्रामीणों को मिल सके. मौके पर बीडीओ राकेश सहाय, मनरेगा बीपीओ कमलेश, 15वें वित्त के ब्लॉक कोऑर्डिनेटर उमंग पांडेय, प्रधानमंत्री आवास के ब्लॉक कोऑर्डिनेटर शुभम कुमार, मनरेगा लेखापाल धीरज, राणाडीह के रोजगार सेवक मानस सहित अन्य कर्मी मौजूद थे.

ये भी पढ़ें: गढ़वा : भवनाथपुर में वन विभाग की कार्रवाई ; खैर लकड़ी लदा ट्रैक्टर जब्त, दो तस्कर जेल भेजे गए

नये भवन में आंगनबाड़ी केंद्र चलाने का निर्देश

औचक निरीक्षण के दौरान डीडीसी भंडरिया गांव स्थित आंगनबाड़ी केंद्र भी पहुंचीं. उन्होंने केंद्र के नियमित संचालन की जानकारी ली. इस दौरान पता चला कि भवन का निर्माण पूरा होने के बावजूद केंद्र का संचालन नये भवन में नहीं हो रहा है. डीडीसी ने निर्देश दिया कि यदि नवनिर्मित आंगनबाड़ी भवन उसी पोषण क्षेत्र में आता है, तो केंद्र का संचालन उसी भवन से सुनिश्चित किया जाये. उन्होंने संबंधित कर्मियों को आवश्यक व्यवस्था में सुधार करने का निर्देश दिया.

SIR अभियान की भी की समीक्षा

डीडीसी ने कांडी प्रखंड में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआइआर अभियान की भी समीक्षा की. उन्होंने अभियान की प्रगति की जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों व कर्मियों को निर्धारित समय सीमा में काम पूरा करने का निर्देश दिया.

उन्होंने मतदाता सूची से जुड़े कार्यों में गंभीरता बरतने और किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं करने को कहा.

मोहम्मदगंज बराज का भी लिया जायजा

क्षेत्र भ्रमण के दौरान डीडीसी ने मोहम्मदगंज बराज पहुंचकर वहां की स्थिति का जायजा लिया. वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए उन्होंने संबंधित कर्मियों को सतर्क रहने और संभावित परिस्थितियों से निपटने के लिए तैयार रहने का निर्देश दिया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Avinash Singh

अविनाश कुमार सिंह प्रभात खबर के गढ़वा ब्यूरो चीफ हैं. वह आंचलिक से लेकर राज्य मुख्यालय तक 27 वर्ष से अधिक की पत्रकारिता का अनुभव रखते हैं. राजनीतिक विश्लेषण, क्राइम रिपोर्टिंग, हाई-प्रोफाइल इंटरव्यू और खोजी पत्रकारिता.में इन्हें महारत हासिल है. अविनाश कुमार सिंह झारखंड की पत्रकारिता और 'प्रभात खबर' के विश्वसनीय चेहरा हैं, जिन्होंने खबरों की गुणवत्ता को हमेशा प्राथमिकता दी है. लगभग तीन दशकों (27 वर्ष) के अपने लंबे सफर में उन्होंने पलामू ब्यूरो प्रमुख के रूप में 10 साल से अधिक समय तक नेतृत्व किया. इसके बाद प्रदेश मुख्यालय (रांची) में काम करते हुए, विशेषकर वर्ष 2024 के चुनावों के दौरान, उनके सटीक चुनावी विश्लेषण और राजनीतिक रिपोर्टिंग ने काफी प्रभाव छोड़ा.उनकी लेखनी का दायरा बेहद व्यापक है—संवेदनशील क्राइम रिपोर्टिंग से लेकर प्रमुख राजनीतिक हस्तियों के इंटरव्यू तक, उनकी हर खबर चर्चा में रही है. पत्रकारिता के माध्यम से कई बड़े मामलों का उद्भेदन करना उनकी विशेष पहचान है.झारखंड राज्य गठन के बाद अविनाश ने पलामू में काम करते हुये राजनीतिक से जुड़ी कई ऐसी खबर को ब्रेक किया ,जिसका असर राज्य की राजनीतिक पड़ा .प्रयोगधर्मी पत्रकार के रूप में भी इनकी पहचान है .संस्थान के प्रति समर्पण के लिए उन्हें 'बेस्ट एम्प्लोयी' जैसे पुरस्कारों से भी नवाजा जा चुका है. प्रभात खबर के संघर्ष से लेकर इसके विकास और उत्थान के सफर में अविनाश एक सक्रिय सहभागी और सहयात्री रहे हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >