उपायुक्त ने भंडरिया व बड़गड़ प्रखंड का किया औचक दौरा, अस्पताल से गायब डॉक्टर पर कार्रवाई

गढ़वा उपायुक्त पशुपति नाथ मिश्रा ने भंडरिया और बड़गड़ का दौरा किया। अस्पताल से गायब डॉक्टर पर कार्रवाई के निर्देश दिए और व्यवस्था सुधारने की चेतावनी दी।

गढ़वा : उपायुक्त ने भंडरिया व बड़गड़ प्रखंड का किया औचक दौरा, अस्पताल से गायब डॉक्टर पर कार्रवाई का निर्देश, व्यवस्था सुधारने की चेतावनी फोटो:- गढ़वा:जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त पशुपति नाथ मिश्रा ने भंडरिया और बड़गड़ प्रखंड का व्यापक क्षेत्र भ्रमण कर स्वास्थ्य, शिक्षा, प्रशासनिक व्यवस्थाओं तथा विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (एस आई आर -2026) का औचक निरीक्षण किया.

इस दौरान उपायुक्त ने कहा कि जनहित के कार्यों में लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं होगी. उन्होंने सर्वप्रथम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भंडरिया का निरीक्षण कर मरीजों का हाल जाना और स्टॉक व उपस्थिति पंजी की जांच की. वहां पेयजल संकट को देखते हुए उन्होंने कार्यपालक अभियंता को तुरंत बोरिंग कराने का निर्देश दिया, साथ ही चिकित्सकों से दुर्व्यवहार करने वाले सुरक्षा गार्ड को हटाने की कार्रवाई की पुष्टि की.

इसके बाद उन्होंने एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय, भंडरिया का जायजा लिया, जहां 233 छात्र-छात्राओं के लिए भोजन, पेयजल और आवासीय व्यवस्था सुदृढ़ व संतोषजनक पाई गई. इसके उपरांत बड़गड़ प्रखंड के आयुष्मान आरोग्य मंदिर के निरीक्षण के दौरान डॉ. कृष्ण कुमार 6 जुलाई से अनुपस्थित पाए गए, जिस पर उपायुक्त ने कड़ी नाराजगी जताते हुए उनके खिलाफ विभाग को संसूचित करने का निर्देश दिया.

ग्रामीणों की मांग पर उन्होंने अस्पताल में 24 घंटे चिकित्सा, एंबुलेंस व सुरक्षा गार्ड की व्यवस्था सुनिश्चित करने का भरोसा दिलाया. उपायुक्त ने भंडरिया और बड़गड़ प्रखंड-सह-अंचल कार्यालयों के निरीक्षण के दौरान बीडीओ राकेश भूषण सिंह और राजीव कुमार के साथ अबुआ आवास, पीएम आवास और मनरेगा जैसी जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की.

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि एसआइआर-2026 (एस आई आर -2026) अभियान के तहत मतदाता पुनरीक्षण का कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर शत-प्रतिशत और त्रुटिरहित पूरा किया जाए. उपायुक्त ने चेताया कि सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पारदर्शिता से पहुंचना चाहिए और कर्तव्य निर्वहन में शिथिलता बरतने वाले कर्मियों पर नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >