डीसी ने बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना प्रचार रथ किया रवाना

डीसी ने बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना प्रचार रथ किया रवाना

गढ़वा. उपायुक्त दिनेश कुमार यादव ने गुरुवार को समाहरणालय परिसर से बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना खरीफ-2025 के प्रचार-प्रसार के लिए जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इस मौके पर जिला सहकारिता पदाधिकारी नीलम कुमारी ने बताया कि यह रथ जिले के सभी प्रखंडों का भ्रमण कर किसानों को योजना का लाभ लेने के लिए जागरूक करेगा और समय पर बीमा कराने की अपील करेगा. इस योजना के अंतर्गत ऋणी व गैर ऋणी दोनों श्रेणी के किसानों के लिए नामांकन की अंतिम तिथि 31 अगस्त 2025 निर्धारित की गयी है. जिले में कुल 1,12,998 कृषकों का लक्ष्य रखा गया है, इसमें से अब तक 15,535 किसानों ने ही सिर्फ बीमा कराया है. उन्होंने बताया कि वैसे किसान जिन्होंने बैंक से ऋण ले लिया है, वहीं से अपना आवेदन करेंगे. जिला सहकारिता पदाधिकारी ने बताया कि किसानों को बीमा कराने हेतु केवल एक रुपये टोकन मनी का भुगतान करना होगा.योजना से संबंधित जानकारी के लिये किसान जिला सहकारिता पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी, प्रखंड कार्यालय अथवा कृषि रक्षक टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 14447 पर भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >